फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Leave jewellery, thieves looted Rs 2.75 lakh and medicines from medical store

Meerut: जेवरात छोड़िए..., यहां मेडिकल स्टोर से 2.75 लाख रुपये और दवाएं ले गए चोर

Mon, 15 May 2023 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 May 2023 02:39 PM IST
सार

मेरठ में मोदीपुर हाईवे स्थित एक मेडिकल स्टोर से बदमाशों ने लाखों रुपये की दवाइयां चोरी कर लीं। वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए।

विज्ञापन
Meerut: Leave jewellery, thieves looted Rs 2.75 lakh and medicines from medical store
बिखरी पड़ी दवाइयां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम हाईवे स्थित अप्पू एन्कलेव कॉलोनी के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर बदमाशों ने कुंबल कर गल्ले में रखे करीब 2.75 लाख रुपये और कीमती दवाएं चोरी कर लीं। सुबह ड़ित दुकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पीडित ने पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के गांव मटौर निवासी अनुज चौहान का मोदीपुरम हाईवे पर एटूजेड मेडिकल स्टोर है। शनिवार रात वह स्टोर बंद कर साढ़े दस बजे चले गए।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, दुनियाभर में किसानों के लिए संघर्ष का उदाहरण बन गए मसीहा
विज्ञापन


देर रात ढाई बजे बदमाश ऊपर से कुंबल कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे करीब 2.75 लाख रुपये चोरी कर लिए। कुछ अन्य समान और कीमती दवाएं भी चोरी की गईं। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि एक जून को उन्हें एक नया क्लीनिक खोलना था। इसमें दो एसी लगाने थे। इसके लिए ही रुपये रखे थे। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पड़ोस के के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बदमाशों ने जहां कुंबल किया, वहां इन्वर्टर रखा था। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed