Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut League: Saket Royal Champs Win Match by Three Wickets

मेरठ लीग : साकेत रॉयल चैंप्स ने तीन विकेट से मैच जीता

Mon, 23 Mar 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut League: Saket Royal Champs Win Match by Three Wickets
- बीबीसी एलीट ने 20 ओवर में नौ विकेट पर बनाए थे 150 रन बनाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही मेरठ टी-20 लीग में सोमवार को पहला मैच दोपहर दो बजे से साकेत रॉयल चैंप्स और बीबीसी एलीट के बीच खेला गया। इसमें साकेत राॅयल चैंप्स ने तीन विकेट से मैच जीता।
टॉस जीतकर साकेत रॉयल चैंप्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बीबीसी एलीट की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम के स्टार बल्लेबाज ईशु शर्मा मात्र एक रन बनाकर कार्तिकेय की गेंद पर यश पंवार को कैच दे बैठे। 24 रन के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा और लक्ष्य राठी 12 रन बनाकर आउट हो गए। लक्ष्य को शुभम मावी ने कार्तिकेय के हाथों कैच आउट कराया। पांचवें ओवर में 39 के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिर गया। राघव चोपड़ा (16 रन) शुभम मावी की गेंद पर कार्तिकेय के हाथ में कैच थमा बैठे।
विज्ञापन

इसके बाद कप्तान दिव्यांश राजपूत और अर्जुन त्यागी ने पारी को संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। 10 ओवर में बीबीसी एलीट ने तीन विकेट खोकर 76 रन बना लिए। अच्छी लय में नजर आ रहे कप्तान दिव्यांश ने चार चौके और एक छक्के के साथ 27 गेंद पर 35 रन बनाए। बीबीसी एलीट ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। अर्जुन त्यागी ने पांच चौके और तीन छक्कों के साथ 46 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए। हर्षवर्धन बिना कोई रन बनाए नॉट आउट लौटे। साकेत रॉयल चैंप्स के गेंदबाज शुभम मावी ने तीन, कार्तिकेय ने दो, यश पंवार ने दो और अश्वनी सैनी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने के लिए साकेत रॉयल चैंप्स के सलामी बल्लेबाज उवैश खान और हरदीप सिंह पिच पर उतरे। दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर सामने शॉट मारने के प्रयास में हरदीप सिंह (7 रन) ज्ञानेश शर्मा की गेंद पर अर्जुन त्यागी को कैच दे बैठे। नंबर तीन पर कप्तान समीर चौधरी आए। वह 10 रन बनाकर हर्षवर्धन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उवैश खान की विकेट उखाड़कर हर्षवर्धन ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। उवैश खान ने 21 गेंद पर 37 रन बनाए। बादल चौधरी 18 रन पर रन आउट हो गए। दसवें ओवर में 78 रन के स्कोर पर साकेत रॉयल चैंप्स ने चौथा विकेट खो दिया। तुषार त्यागी और अधिराज सिंह ने संभलकर खेलना शुरू किया।
कम स्कोर के बावजूद बीबीसी एलीट के गेंदबाज और क्षेत्ररक्षकों ने दबाव बनाए रखने का प्रयास जारी रखा। लेकिन सुनील कुमार की उठती गेंद पर शॉट मारने के प्रयास में तुषार त्यागी गेंद हवा में उछाल बैठे और सुनील कुमार ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ लिया। तुषार त्यागी ने 35 गेंद पर 25 रन बनाए। साकेत रॉयल चैंप्स को जीत के लिए अंतिम 18 गेंद पर 33 रन चाहिए थे। उनके पांच विकेट गिर चुके थे। कप्तान ने ज्ञानेश शर्मा को 18वं ओवर दिया। ज्ञानेश ने पहली ही गेंद पर इंपैक्ट प्लेयर अधिराज सिंह (16 रन) को आउट करा दिया। मनी जिंदल ने आतिशी शॉट लगाकर टीम की उम्मीद जगाई। उन्होंने सुनील कुमार की दो गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिए मगर अगली ही गेंद पर वासिल सरताज को कैच दे बैठे। मनी जिंदल ने दो चौके और दो छक्के मारते हुए सात गेंद पर 21 महत्वपूर्ण रन बनाए।

इसी ओवर की आखरी गेंद पर यश का कैच छूट गया। अंतिम छह गेंद पर जीत के लिए सात रन चाहिए थे। कप्तान दिव्यांश राजपूत की पहली ही गेंद पर यश पंवार ने छक्का मार कर स्कोर बराबर कर दिया। दूसरी गेंद पर यश पंवार का कैच छूटा और गेंद सीमा रेखा से बाहर चली गई। इसके साथ ही साकेत रॉयल चैंप्स ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। यश पंवार ने नाबाद 11 रन बनाए। वहीं, यश कुमार छह रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मैच का लाइव प्रसारण आईआईएमटी मेरठ के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है। जिसका लिंक https://www.youtube.com/@IIMTUNIVERSITYMEERUT है।
-------

इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच - मनी जिंदल (साकेत रॉयल चैंप्स)
फाइटर ऑफ द मैच - अर्जुन त्यागी (बीबीसी एलीट)
मोस्ट इकनोमिकल बॉलर ऑफ द मैच - हर्षवर्धन (बीबीसी एलीट)
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच - उवैश खान (साकेत रॉयल चैंप्स)
बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच - बादल चौधरी (साकेत रॉयल चैंप्स)
मोस्ट सिक्सर ऑफ द मैच- उवैश खान (साकेत रॉयल चैंप्स)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed