फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Killing of ITI student in the fight for supremacy in Kithore

Meerut: किठौर में वर्चस्व की लड़ाई में आईटीआई छात्र की हत्या, फोन कर घर से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

Wed, 08 Jun 2022 01:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jun 2022 01:12 PM IST
सार

मेरठ के किठौर में वर्चस्व की जंग में आईटीआई छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र की हत्या का पता लगते ही गोविंदपुर गांव के लोग भी मेडिकल पहुंच गए। परिजनों ने और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Meerut: Killing of ITI student in the fight for supremacy in Kithore
छात्र का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के छरा में मंगलवार शाम दो युवकों ने आईटीआई छात्र तरुण गिरि (24) को फोन करके बुलाया और उसे पीटकर मार डाला। इससे नाराज गांववालों ने हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर दो साल से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी मनोज गिरि के बेटे तरुण गिरी किठौर स्थित एक कॉलेज का आईटीआई छात्र था। परिजनों का आरोप है कि तुषार भाटी निवासी इंद्रपुरा किठौर और गुल्लू निवासी हसनपुर कलां किठौर ने तरुण गिरि को मंगलवार फोन करके माछरा में बुलाया था।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर तरुण की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे पड़ा देख लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल रेफर किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, हालत गंभीर, परिजन बोले- पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस

छात्र की हत्या का पता लगते ही गोविंदपुर गांव के लोग भी मेडिकल पहुंच गए। परिजनों ने और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।  मामला तूल पकड़ने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी किठौर नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मेडिकल पहुंचे।

ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा में तुषार भाटी और गुल्लू को नामजद करते हुए शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया था।  एक युवक को पुलिस ने हिरासत में  ले लिया है। छात्र की मौत का पता लगने पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। 

प्राथमिक जांच में छात्रों की आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है। पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी ली जा रही है। रात में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। - केशव कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed