फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Killer male buffalo killed a farmer, kept hitting him in the chest till he died

Meerut: खूनी भैंसे ने ली किसान की जान, दम तोड़ने तक सीने में मारता रहा टक्कर, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 02 Nov 2023 06:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Nov 2023 06:20 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में एक भैंसे ने मालिक की जान ले ली। बताया गया कि किसान भैंसे को खोलकर बाजार लेकर जा रहा था कि इसी दौरान भैंसा बिगड़ गया और उसने किसान को टक्कर मार दी, इससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Killer male buffalo killed a farmer, kept hitting him in the chest till he died
किसान का फाइल फोटो व खूनी भैंसा दाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव में आक्रोशित भैंसे ने अपने मालिक को टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी चरण सिंह(40) पुत्र नानू सिंह अपने घर के बाहर बंधे भैंसे को बाजार जाने के लिए खोल रहा था। इसी दौरान अचानक भैंसा बिगड़ गया। भैंसे ने किसान चरण सिंह के सीने पर टक्कर मारनी शुरू कर दी और जब तक टक्कर मारता रहा तब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया।

विज्ञापन

इस घटना को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कोई भी भैंसे के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। जैसे-तैसे उसे किसान को भैंसे से दूर किया गया कई रस्सों की सहायता से भैंसे को बांधा गया। 

वहीं सीने पर टक्कर लगने से चरण सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो चुका था। परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

चरण सिंह पेशे से छोटा किसान था और मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। वहीं चरणसिंह की मौत के बाद से पत्नी मुन्नी रो-रोकर बेसुध हो रही थी। वह बिलखती रही और कहती रही कि अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। वही मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे।परिवार में तीन बेटे व एक बेटी है। इस हादसे की खबर सुनकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

वहीं ग्रामीणों ने खूनी भैंसे को कई रस्सो से बांधकर रखा हुआ है जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं भैंसे को लेकर पीड़ित परिवार के लोग पूरी तरह दहशत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed