फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kharkhoda police disclose Meenakshi murder case, mother son shot dead the woman

मेरठ: मीनाक्षी हत्याकांड में खरखौदा पुलिस का बड़ा खुलासा, लिसाड़ी गेट निवासी मां बेटे निकले कातिल

Sun, 17 Oct 2021 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Oct 2021 12:17 PM IST
सार

खरखौदा पुलिस ने दो अक्तूबर को हुए मीनाक्षी हत्याकांड में खुलासा करते हुए मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने एक लाख रुपये मांगने पर मीनाक्षी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Meerut: Kharkhoda police disclose Meenakshi murder case, mother son shot dead the woman
पुसलिस गिरफ्त में मां बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीनाक्षी हत्याकांड का खरखौदा पुलिस ने शनिवार शाम खुलासा कर दिया है। लिसाड़ी गेट के रहने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मृतका की सहेली ने उसकी बेटी को दो लाख रुपये में बेचकर शादी कर दी थी। मृतका एक लाख रुपये की डिमांड अपनी सहेली से कर रही थी। पैसे नहीं देने पर मां-बेटे ने मिलकर मीनाक्षी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।  

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि खरखौदा में दो अक्तूबर को महिला का गोली लगा शव मिला था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। महिला की पहचान मूल रूप से मुजफ्फरनगर और वर्तमान में कंकरखेड़ा की रहने वाली मीनाक्षी के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासी हलचल: असदुद्दीन ओवैसी के साथ जा सकते हैं शाहिद अखलाक, चाहने वालों से करेंगे राय-मशविरा 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में मूल रूप से हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर और वर्तमान में लिसाड़ीगेट की रहने वाली मुन्नी पत्नी बिजेंद्र और उसे बेटे विक्की को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि महिला ने अपनी 16 साल की बेटी को देख-रेख के लिए मुन्नी को दिया हुआ था। 


मीनाक्षी और मुन्नी कंकरखेड़ा में एक फैक्टरी में साथ काम करते थे। तब से ही दोनों की जान-पहचान हो गई थी। मुन्नी ने मीनाक्षी की बेटी की दो लाख रुपये लेकर शादी कर दी। 

इस बात की जानकारी मीनाक्षी को हुई तो उसने एक लाख रुपये मांगे। इस पर मुन्नी और विक्की ने मीनाक्षी को हापुड़ ले जाकर मार दिया। शव को खरखौदा में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed