फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kanwariyas blocked NH-58, accused of insulting Kanwar Yatra

Meerut: कांवड़ियों ने जाम किया NH-58 हाईवे, कांवड़ का अपमान करने का आरोप, पुलिस चौकी में तोड़फोड़

Sat, 23 Jul 2022 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Jul 2022 01:57 PM IST
सार

मेरठ में कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में एनएच-58 हाईवे पर शनिवार को कांवड़ को खडित करने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने हंगमा कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस अधिकारियों समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। फिलहाल कांवड़िए आक्रोषित होकर हाईवे पर एक तरफ धरना देकर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Kanwariyas blocked NH-58, accused of insulting Kanwar Yatra
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ में शनिवार को कांवड़ियों ने एनएच-58 जाम कर दिया। कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा का अपमान करने का आरोप लगाया है। आक्रोषित कांवड़ियों ने कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ कर दी। अधिकारी दो घंटे से कांवड़ियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनएच-58 हाईवे पर शनिवार दोपहर कांवड़ियों ने हंगामा किया। कांवड़ियों ने दिल्ली देहरदून हाईवे पर जाम लगाते हुए कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया। वहीं कांवड़ यात्रा के बीच हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं हंगामा बढ़ने से मार्ग पर चल रहे अन्य कांवड़ियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: किसान के खेत से मिला अंग्रेजों की तोप का विशाल गोला, मौके पर जमा हुए सैकड़ों ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी क्राइम अनित कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए।

वहीं एनएच 58 पर वन वे से गुजर रहे वाहनों को कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। क्यूआरटी भी बुलाई गई है। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाया। जैसे-तैसे एक तरफ से कांवड़ मार्ग को खाली कराकर जाम खुलवाया गया। हालांकि कांवड़िए अभी हाईवे पर एक तरफ धरना देकर बैठे हैं। कांवड़ियों ने आराेपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कांवड़ शिविर से कुछ ही दूरी पर एक युवक को दबोच लिया, पुलिस उसे लेकर कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास बनी पुलिस चौकी पहुुंची। इसके तुरंत बाद ही कांवड़ियों का एक समूह चौकी पहुंच गया और चौकी में तोड़फोड़ कर दी। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता नीरज मित्तल व गणेश अग्रवाल समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ देर शांत रहने के बाद कांवड़ियों ने दोबारा से एनएच-58 पर हंगामा कर दिया। अब इनका आरोप है कि पुलिस चौकी इंचार्ज मुस्लिम था अब उसका बोर्ड से नाम हटा दिया गया है। कुल मिलाकर अब कांवड़ियों ने पुलिस चौकी इंचार्ज के मुस्लिम होने को मुद्दा बना लिया है।

कुछ कांवड़िए हरिद्वार से आने वाले अन्य कांवड़ियों को भी इकट्ठा कर रहे हैं, जबकि पुलिस सभी कांवड़ियों को समझाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले पुलिस चौकी पर खड़े एसपी सिटी और सीओ दौराला की गाड़ी पर हमला बोल दिया था। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। जैसे-तैसे पुलिस अधिकारी गाड़ी को लेकर कंकरखेड़ा थाने की तरफ भाग निकले। पुलिस और स्थानीय लोग सभी कांवड़ियों को समझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed