फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Joint Development Commissioners wife confronted the miscreants who entered disguised as delivery boys

साहस को सलाम: डिलीवरी बॉय बनकर घुसे बदमाशों से भिड़ीं संयुक्त विकास आयुक्त की पत्नी, ऐसे सबक सिखाया

Wed, 16 Apr 2025 12:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 16 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

डिलीवरी बॉय बनकर घुसे बदमाशों को महिला ने धूल चटा दी। महिला घबराने के बजाय बदमाशों से भिड़ गई। 

विज्ञापन
Meerut: Joint Development Commissioners wife confronted the miscreants who entered disguised as delivery boys
पुलिस को जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की तक्षशिला कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दो बदमाशोंं ने बस्ती जनपद में संयुक्त विकास आयुक्त बलराम सिंह के आवास में घुसकर पत्नी पुष्पा देवी और बेटे निशित उर्फ निशु के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। डिलीवरी बॉय बनकर घुसे बदमाशोंं ने पिस्टल के बल पर पुष्पा देवी को आतंकित कर दिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए बाथरूम तक ले गए। पुष्पा देवी घबराने के बजाय बदमाशोंं से भिड़ गईं।

विज्ञापन


एक बदमाश को दबोचा तो दूसरे ने पिस्टल से किया हमला
उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया। घबराए दूसरे बदमाश ने उनके सिर पर पिस्टल की बट से हमला किया। इससे वह घायल हो गईं और दोनोंं बदमाश भाग गए। बेटे िनशित के फोन करने पर पहुंची मेडिकल पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशोंं की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। दिनदहाड़े हुई वारदात से कॉलोनी निवासियोंं में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धरी रह गईं तैयारियां: मंडप-खाना सब तैयार, बरात का था इंतजार, ब्यूटी पार्लर से मौसेरे भाई संग दुल्हन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को बजी थी डोरबैल
पीसीएस अधिकारी बलराम सिंह संयुक्त विकास आयुक्त के पद पर बस्ती जनपद में तैनात हैं। उनकी पत्नी पुष्पा और बेटा निशित तक्षशिला काॅलोनी में रहते हैं। मंगलवार दोपहर 2:10 बजे उनके घर की डोरबैल बजी। पुष्पा देवी गेट खोलने के लिए पहुंची, तो दो बदमाशोंं ने खुद को डिलीवरी बॉय बताते हुए एक लिफाफा पुष्पा को सौंंपा। लिफाफे पर पुष्पा और उनके बेटे निशित का नाम लिखा हुआ था। 

इसके बाद दोनोंं बदमाशोंं ने अंदर चलकर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। बदमाश भी घर के अंदर दाखिल हो गए। बदमाशोंं ने पुष्पा देवी को बंधक बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश उन्हें बाल पकड़कर घसीटते हुए बाथरूम में ले जाने लगे। तभी पुष्पा देवी बदमाशोंं से भिड़ गईं।
 

बेटे ने कमरा अंदर से बंद कर खुद को किया सुरक्षित
एक बदमाश को उन्होंंने दोनोंं हाथोंं से पकड़कर शोर मचाया। तब दूसरे कमरे में माैजूद निशित को बदमाश आने की जानकारी हुई और उसने पिता और पुलिस को कॉल कर दी। इधर, पुष्पा के एक बदमाश को पकड़ने पर दूसरे बदमाश ने उनके सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया।

वह घायल हो गईं। उनकी चूड़ियां चटक गईं। हाथ जख्मी हो गया। इसके बाद महिला एक कमरे में चली गई। निशित दूसरे कमरे में चला गया। दोनों ने अंदर कुंडी लगा ली। बदमाश नाकाम होकर भाग गए। निशित ने पुलिस को सूचना दी। 

दोनों बदमाशोंं को पुष्पा और बेटे निशित का नाम पता था। उन्होंने लिफाफे पर भी नाम लिखा था। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि कोई परिचित ने घटना कराई है। 

पुष्पा ने बचपन में सीखे जूडो-कराटे
पुष्पा देवी ने बताया कि उन्होंंने स्कूल के समय में जूडो-कराटे सीखे थे। इसके चलते उन्होंंने डरने के बजाय बदमाशोंं का मुकाबला किया। हालांकि बदमाश हमला कर भागने में कामयाब हो गए। 

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिविल लाइन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश  दिख रहे हैं। 

शोर मचाया, मदद के लिए कोई नहीं आया 
पुष्पा देवी ने बताया कि पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया कि दस मिनट तक बदमाशोंं ने पिस्टल दिखाकर आतंकित किया। घटना के दौरान उन्होंंने और बेटे ने शोर भी मचाया, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। बेटे ने यूपी 112 और पिता को काॅल किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और जानकारी की। पड़ोस और सामने रहने वाला कोई मौके पर नहीं आया। 

सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं निशित 
निशित ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भी हैं। कुछ दिन पहले ऑनलाइन किताबें बुक की थीं। सुबह 11 बजे डिलीवरी बॉय पहुंचा। इसके बाद दो बजकर दस मिनट पर बदमाश आए और घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। बिना नकाब और हेलमेट के बदमाश आए थे। पुलिस किताब लेकर आने वाले ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

ये रखें सावधानियां...
-डिलीवरी बॉय की पड़ताल करने के बाद ही उससे बात करें, घर के अंदर न आनें दें।
-काॅलोनी के सभी गेट पर सिक्योरिटी गार्ड और सीसीटीवी जरूर होना चाहिए। 
-काॅलोनी में आने-जाने वाले लोगों की एंट्री और मोबाइल नंबर समेत होनी चाहिए।
-काॅलोनी के लोगों को एक सायरन भी पूरी कालोनी में लगाना चाहिए। 
-अनजान आदमी के कहने पर पहले दरवाजा न खोलें, गेट बंद के दाैरान ही व्यक्ति के बारे में पूरी तस्दीक  कर लें।
-काॅलोनी में संदिग्ध या गलत गतिविधियां दिखने पर स्थानीय थाना पुलिस को या डाॅयल 112 को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed