{"_id":"697ceb745df151bf4205660b","slug":"meerut-jewelery-and-cash-worth-rs-22-71-lakh-stolen-from-the-house-of-a-retired-inspector-in-kankarkheda-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंकरखेड़ा में रिटायर्ड दरोगा के घर से 22.71 लाख के जेवर व नकदी चोरी, सीसीटीवी से मिला ये सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंकरखेड़ा में रिटायर्ड दरोगा के घर से 22.71 लाख के जेवर व नकदी चोरी, सीसीटीवी से मिला ये सुराग
Fri, 30 Jan 2026 11:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:05 PM IST
सार
वैष्णो धाम कॉलोनी में सेवानिवृत्त दरोगा हरवीर सिंह के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया गया। उस समय हरवीर अपनी पत्नी के साथ अस्पताल गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
चोरी की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम को सेवानिवृत्त दरोगा हरवीर सिंह के फ्लैट से चोरों ने करीब 22 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 71 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना के समय हरवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार को अस्पताल में देखने गए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसमें दो चोर फ्लैट से सामान ले जाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
शामली के खेड़ी बैरागी गांव निवासी हरवीर सिंह यूपी पुलिस से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में हरवीर अपनी पत्नी के साथ कंकरखेड़ा में वैष्णो धाम कॉलोनी में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे एक रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे। लगभग एक घंटे बाद जब वे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है और कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 71 हजार रुपये की नकदी चुरा ली थी।
विज्ञापन
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। हरवीर सिंह ने फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें दो युवक चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ दौराला ने बताया कि पुलिस की दो टीमें चोरों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के सामने वाले एक बंद फ्लैट का ताला तोड़ने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन