फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: JE suspended in bribery case, two contract workers dismissed

Meerut: रिश्वत मांगने के मामले में जेई निलंबित, दो संविदाकर्मी किए बर्खास्त, वीडियो हुआ था वायरल

Wed, 12 Mar 2025 12:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Mar 2025 12:33 AM IST
सार

मेरठ में बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने के मामले में जेई व दो संविदा कर्मियों पर गाज गिर गई है। इसके साथ ही इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Meerut: JE suspended in bribery case, two contract workers dismissed

विस्तार

मेरठ में बिजली कनेक्शन के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में दो संविदा कर्मचारियों मोहम्मद अमन और साजिद को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, काजीपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता योगेश कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ता मोहम्मद फिरोज लखीपुरा से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम यदुनाथ राम ने बताया कि इस मामले में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम मेरठ अभिषेक सिंह ने यह कार्रवाई की। इसके साथ ही इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उपभोक्ता मोहम्मद फिरोज ने शिकायत कर बताया था कि उसने झटपट पोर्टल पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उससे पांच किलोवाट के बिजली कनेक्शन पर टीएफआर (इस्टीमेट से संबंधित रिपोर्ट) देने में लापरवाही की गई। वहीं, संविदाकर्मी मोहम्मद अमन और साजिद को सेवा से बाहर कर दिया गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि अवर अभियंता मैसर्स अधाना इंटरप्राइजेज की ओर निष्कासित संविदा कर्मियों मोहम्मद अमन को बिनी किसी अनुमति के दोबारा अपने अधीन उपकेंद्र में नियुक्त कर कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed