{"_id":"68f279cf830c4cb7de0415ab","slug":"meerut-jcb-hits-bike-from-behind-llb-student-dies-two-students-injured-amardeep-was-the-only-son-2025-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जेसीबी की टक्कर से बाइकसवार एलएलबी छात्र की मौत, फूट-फूटकर रोई मां, बहन बेसुध; इकलौता बेटा था अमरदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जेसीबी की टक्कर से बाइकसवार एलएलबी छात्र की मौत, फूट-फूटकर रोई मां, बहन बेसुध; इकलौता बेटा था अमरदीप
Fri, 17 Oct 2025 10:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:46 PM IST
सार
अमरदीप, तालिब और रितिक एक ही बाइक से अपने दोस्त अनमोल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। बाईपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। अमरदीप की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त घायल हो गए। अमरदीप की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विलाप करती मां और बेसुध हुई बहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर बाईपास स्थित डुंगरावली गांव के पास शुक्रवार को एक जेसीबी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बागपत के मीतली गांव निवासी अमरदीप (20) के रूप में हुई। वहीं, घायल दोनों छात्रों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुरी तरह रोती रहीं अमरदीप की मां।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के मीतली गांव निवासी अमरदीप, सिवालखास निवासी मोहम्मद तालिब और बागपत के बिनौली निवासी रितिक परतापुर बाईपास स्थित दीवान कॉलेज में बीए एलएलबी के छात्र हैं। शुक्रवार को तीनों अपने दोस्त अनमोल का जन्मदिन मनाने के लिए अमरदीप की टीवीएस राइडर बाइक से सुभारती के पास स्थित एक रेस्टारेंट में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद जन्मदिन मनाकर तीनों एक ही बाइक से कॉलेज लौट रहे थे। जब डुंगरावली गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक जेसीबी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अमरदीप की मौत हो गई। जबकि गंभीर चोट कारण रितिक को दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने अमरदीप के मोबाइल से मिले नंबर से परिजनों को हादसे की सूचना दी। सुभारती अस्पताल पहुंची अमरदीप की मां चंचल और बहन स्वाति का रो रोकर बुरा हाल हो गया। अमरदीप के रिश्तेदारों ने बताया कि पिता सहदेव किसान हैं। अमरदीप दो भाई बहनों में बड़ा था।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद अमरदीप की जान बच सकती थी।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद अमरदीप की जान बच सकती थी।
ये बोलीं सीओ
बाइक को टक्कर मारने वाली जेसीबी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है। छात्र के शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी।
ये भी देखें...
Meerut: इस्माईल पीजी कॉलेज में बुर्का पहनकर आईं दो युवतियों को रोका, भेदभाव के आरोपों पर बहस और हंगामा
बाइक को टक्कर मारने वाली जेसीबी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है। छात्र के शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी।
ये भी देखें...
Meerut: इस्माईल पीजी कॉलेज में बुर्का पहनकर आईं दो युवतियों को रोका, भेदभाव के आरोपों पर बहस और हंगामा