फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is the fifth most polluted city in the country

Meerut News: मेरठ देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर

Sun, 23 Nov 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Meerut is the fifth most polluted city in the country
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक में पिछले 24 घंटे में मामूली सुधार के साथ मेरठ देश के दूसरे नंबर से हटकर अब पांचवें सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन हालात चिंताजनक बने हुए हैं। शहर का वायु प्रदूषण स्तर लाल श्रेणी में ही है। शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी देश के 246 वायु प्रदूषित शहरों की सूची में मेरठ पांचवें स्थान पर रहा। जबकि, गाजियाबाद प्रथम और बागपत दूसरे नंबर पर है।

मौजूदा समय एनसीआर समेत पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्मॉग की चपेट में है। इससे शुद्ध हवा का टोटा पड़ने के साथ ही श्वांस के रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 374 रिकॉर्ड किया गया। इसमें भी शहर में सबसे ज्यादा हवा पल्लवपुरम क्षेत्र की प्रदूषित रही। यहां का वायु प्रदूषण स्तर 395 दर्ज किया गया। शनिवार को चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने से रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर भी बढ़ेगा फिलहाल हवा न चलने के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

यह रहा प्रदूषण का हाल



मेरठ 374

मुजफ्फरनगर 341

नोएडा 394

बागपत 400

बुलंदशहर 343

गाजियाबाद 433

दिल्ली 371

ग्रेटर नोएडा 363

हापुड़ 382

गंगानगर 335

जयभीम नगर 393

पल्लवपुरम 395

बेगमपुल 370

दिल्ली रोड 362
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed