फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is the eighth most polluted city in the country.

Meerut News: देश में मेरठ आठवां सबसे प्रदूषित शहर

Thu, 24 Oct 2024 04:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Meerut is the eighth most polluted city in the country.
मोदीपुरम। मंगलवार को देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों की गिनती में मेरठ शहर आठवां नंबर है। राजधानी दिल्ली प्रदूषित शहरों में टॉप पर है। ग्रेप सिस्टम का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है, बावजूद इसके प्रदूषण का स्तर नहीं गिर रहा है।
विज्ञापन

पराली व कूड़ा जलने से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में हवा प्रदूषित हो रही है। दिल्ली में ग्रेप का दूसरा चरण लागू होने के बाद भी एक्यूआई का स्तर लगातार तीसरे दिन बढ़कर 360 पर पहुंच गया। दिवाली से पहले यह हाल है तो इसके बाद हालात और गंभीर होंगे। जिम्मेदार अभी भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह नहीं निभा रहे है, जिस कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं हो पा रहा है। हॉट मिक्स प्लांट अभी भी संचालित हो रहे हैं। साथ ही सड़क किनारे खुले में पड़े डस्ट, रेत भी बढ़ते प्रदूषण का कारण बन रहे हैं। निर्माणों पर एंटी स्मॉगगन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। न ही ढककर निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को मेरठ जिले का एक्यूआई स्तर 271 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 257, गंगानगर में 290, पल्लवपुरम में 267, दिल्ली रोड 280, बेगमपुल 275 दर्ज किया गया। इससे इतर दिन व रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम शुष्क बना होने के कारण अभी तापमान ऐसा ही बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो-तीन दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed