फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather : Meerut is colder than Shimla and minimum temperature recorded at 9.1 degrees

हाड़ कंपाने वाली ठंड: शिमला से ज्यादा सर्दी, मेरठ में कोल्ड डे कंडीशन, घरों में दुबके लोग, नहीं दिखे सूर्यदेव

Sat, 30 Dec 2023 07:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Dec 2023 07:14 PM IST
सार

Western Uttar Pradesh Weather Update Today : मेरठ में शनिवार का दिन शिमला से भी ठंडा रहा। वेस्ट यूपी में कोल्ड डे कंडीशन जैसी स्थिति है और लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं, दिनभर सूर्यदेव भी नहीं दिखे।

विज्ञापन
West UP Weather : Meerut is colder than Shimla and minimum temperature recorded at 9.1 degrees
मेरठ में सर्दी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सूर्यदेव दिनभर कोहरे और बादलों की ओट में छिपे रहे। मेरठ में सर्दी का सितम साल के विदा होने से पहले बढ़ता ही जा रहा है। शहर में शनिवार को सर्दी शिमला से भी ज्यादा दिखी। मेरठ में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया, जबकि शिमला का तापमान 14 दर्ज किया गया। आगामी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। इस सीजन में शनिवार का दिन सबसे सर्द रहा है।

विज्ञापन


सर्दी ने वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा दिए है। कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। शनिवार को भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा, जिस कारण वेस्ट यूपी में सर्दी सितम ढाते हुए दिखी। सुबह से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। दिन में हलके बादल और कोहरा छाया रहा। शीतलहर से सर्दी बढ़ती जा रही है। बताया गया कि इस कड़ाके की ठंड से अभी राहत की उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन

शनिवार को मेरठ शिमला से भी ज्यादा ठंडा दिखा। पहाड़ों पर पड़ने वाली ठंड जैसा अहसास मेरठ में भी दिखाई दिया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा, फिर दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

विज्ञापन

सर्दी में पांच घंटे की धूप दिन में जरूरी
सर्दी के मौसम में कम से कम पांच घंटे की धूप बहुत जरूरी है, लेकिन यहां पर पिछले तीन दिन से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। थोड़ी बहुत देर के लिए जो सूरज बाहर निकलने का प्रयास करता है, वह भी सर्दी के आगे बेबस है। ऐसे में मौसम और भी ठंडा रहता है और सर्दी का अहसास बना रहता है। अभी आने वाले दिनों में भी कोहरा और शीतलहर सर्दी को और बढ़ाएगी।

ठंड से जनजीवन हुआ प्रभावित, घरों में दुबके लोग
पिछले पांच दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज दिनभर लोग घरों में दुबक रहे। नए साल का आगाज भी ठंड में ही होगा। साल के विदा होने से पहले सर्दी चरम पर है और शीतलहर के चलने से सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। सड़कों पर भी ठंड का असर दिख रहा है और बाजारों में भी रौनक कम दिख रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा MLC से बदसलूकी करने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

प्रदूषण शनिवार को 236 दर्ज किया गया
कोहरे के चलते शनिवार को मेरठ के एक्यूआई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का एक्यूआई 236 दर्ज किया गया है। इसके अलावा जयभीमनगर 227, गंगागनर 290, पल्लवपुरम 190 दिल्ली रोड 244, बेगमपुल 255 दर्ज किया गया है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है।

यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed