{"_id":"6300c3c27eca9f217e42b996","slug":"meerut-intermediate-student-molested-threatened-to-throw-acid-if-she-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मनचले ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, दहशत में स्कूल जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मनचले ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, दहशत में स्कूल जाना छोड़ा
Sat, 20 Aug 2022 06:10 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Aug 2022 06:10 PM IST
सार
मेरठ मे इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ छह महीने से हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने तेजाब डालने की दमकी दे डाली। छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं आरोपी परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले द्वारा छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने दहशत में आकर स्कूल जाना भी बंद करदिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छह माह से एक मनचला इंटरमीडिएट की छात्रा को परेशान कर रहा है। आरोपी उसे उठा ले जाने की धमकी भी दे चुका है, इससे डरकर छात्रा ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। शनिवार को छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का अपडेट: बदनसीबी देखिए, अभी तक कब्र को नसीब नहीं हुई आखिरी मिट्टी, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी इंटरमीडियम की छात्रा है। एक मनचला उसका छह माह से पीछा कर रहा है व उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाता है।
आरोपी कई बार बेटी को तेजाब डालने की और उठाकर ले जाने की धमकी भी दे चुका है। बेटी ने जब परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने विरोध जताया था।
आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। डर के कारण अब बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। पुलिस से शिकायत की तो आरोपी फरार है। अब शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। अंजान नंबरों से परेशान करता है।
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अगर शिकायत आई है तो इस प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।