फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut inspector slapped the woman who reached police station to complain of sexual hrassment

जिनसे न्याय की दरकार वही रहे दुत्कार : मेरठ में दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची महिला को दरोगा ने जड़े थप्पड़

Mon, 20 Dec 2021 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Dec 2021 01:33 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची महिला को दरोगा द्वारा थप्पड़ मारकर बाहर निकालने का मामला सामने आया है। वहीं एसपी ब्रह्मपुरी ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन
Meerut inspector slapped the woman who reached police station to complain of sexual hrassment
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस जरा भी संवेदनशील नहीं है। आलम यह है कि जिनसे महिलाएं न्याय की उम्मीद करती हैं वहीं उन्हें दुत्कार रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मेरठ जिले में देखने को मिला। मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में जेठ व देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। पति को बताया तो उसने भी बुरी तरह पीटा। थाने में शिकायत करने गई तो दरोगा ने उसे थप्पड़ मारे और बाहर निकाल दिया। ये सब आरोप लगाते हुए महिला ने इंसाफ की मांग की है। रविवार को वह एसएसपी से मिलने पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी महिला की शादी 27 जून 2019 को टीपीनगर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला के साथ ससुरालियों का विवाद रहने लगा। महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन विवाद नहीं थमा। मजबूर होकर वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी। 12 नवंबर को जेठ व देवर आए और महिला से शादी में चढ़ाए जेवर मांगे। महिला के मना किया तो पति भी अपने घरवालों का साथ देने लगा। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बार एसोसिएशन की मतगणना पर रोक: तीन सदस्यीय समीति करेगी जांच, चार प्रत्याशियों की शिकायत पर लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद जेठ और देवर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पति के आने पर बताया तो उसने भी उसे पीटा और घर ताला लगाकर चला गया। महिला ने बताया कि उसका जेठ अपनी शादी के लिए उससे जेवर लेने आया था। शादी वाले दिन 16 नवंबर को पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की।

महिला का कहना है कि पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरी नहीं कराई। उसने 17 नवंबर को थाने में पुलिस के सामने विरोध जताया, तो आरोप है कि एक दरोगा उसे थप्पड़ मारे और अभद्रता करके बाहर निकाल दिया। रविवार को फिर से देवर, जेठ आए और उससे बेटा छीनकर ले गए।
 
महिला थाने पर शिकायत लेकर पहुंची थी लेकिन उसने तहरीर देने से इंकार कर दिया। अब भी अगर वह कार्रवाई कराना चाहती है तो लिखित में शिकायत करे। दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - विवेक यादव, एएसपी ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed