फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Inspector misbehaved with bike riding youth on Delhi-Meerut Expressway, abused and slapped them

Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दरोगा ने बाइक सवार युवकों को गालियां दीं, जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल

Sun, 26 Apr 2026 03:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 26 Apr 2026 03:25 PM IST
सार

काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली की ओर जाते बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवकों से गालीगलौज की। इसका वीडियो बनाया तो उन्हें पीटा गया।

विज्ञापन
Meerut: Inspector misbehaved with bike riding youth on Delhi-Meerut Expressway, abused and slapped them
थप्पड़ मारता आरोपी दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर बुलेट बाइक सवार युवकों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। ट्रैफिक दरोगा ने युवक को थप्पड़ मारे और भद्दी गालियां दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक दरोगा बुलेट सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकते हैं। कुछ कहासुनी के बाद दरोगा बुलेट सवार युवक का नाम और पता पूछते हैं। इसी दौरान एक युवक दरोगा की वीडियो बनाने लगता है। इसके बाद दरोगा युवक को गाली देते हुए थप्पड़ जड़ देता है। वायरल वीडियो में दो अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, जो बुलेट सवार दोनों युवकों से अभद्रता कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के नियमों के अनुसार, मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसके लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले दो पहिया वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। 
 
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जो कि तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से अभद्रता व मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed