फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Innocent son had to be slapped hard, husband and 3 friends were beaten with slippers

Meerut: मासूम बेटे को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, पति व 3 दोस्तों को चप्पलों से पीटा, खींचकर थाने ले गई महिला

Wed, 22 Apr 2026 07:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 22 Apr 2026 07:13 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में एक व्यक्ति अपने ही घर में तीन दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पत्नी उनके लिए खाना बना रही थी। तभी डेढ़ साल का बच्चा रोया तो पति ने उसे चांटा मार दिया। इससे महिला गुस्से में आ गई और चारों को चप्पलों से पीटा। 

विज्ञापन
Meerut: Innocent son had to be slapped hard, husband and 3 friends were beaten with slippers
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को अपने बेटे को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया। उसकी पत्नी ने न केवल पति की, बल्कि उसके दोस्तों की भी चप्पलों से पिटाई कर दी और सभी को थाने ले पहुंची। यह अनोखी घटना मवाना में चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, मामला तब शुरू हुआ जब एक व्यक्ति अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा। जब पत्नी खाना लेकर आई, तो इसी बीच पति ने अपने करीब डेढ़ साल के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। यह देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का एक्शन
गुस्साई पत्नी ने अपना आपा खो दिया और पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह पति को खींचते हुए थाने ले पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच, पति के दोस्त मौके का फायदा उठाकर भाग गए। हालांकि, कुछ देर बाद वे वापस हालात का जायजा लेने पहुंचे, तभी महिला ने दोनों दोस्तों को भी दबोच लिया, तीसरा दोस्त भाग गया। महिला ने पकड़े गए दोनों दोस्तों की भी चप्पलों से पिटाई की और उन्हें भी कॉलर से खींचकर थाने ले गई व पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, महिला ने किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। देर शाम तक चली कार्रवाई के बाद, पुलिस ने सभी संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस घटना ने क्षेत्र में लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया और महिला के साहस की भी चर्चा हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed