{"_id":"6aaf9b4679222dd38e0cab8d","slug":"meerut-indian-air-force-daredevils-performed-stunts-with-nine-aircraft-painting-the-tricolour-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने नौ विमानों से दिखाए करतब, आसमान पर बना दिया तिरंगा, तो कभी दिल की आकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने नौ विमानों से दिखाए करतब, आसमान पर बना दिया तिरंगा, तो कभी दिल की आकृति
Sun, 20 Sep 2026 02:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:07 PM IST
सार
मेरठ में भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रयास से दो दिन तक भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम ने एयर शो किया। इस दौरान हैरतअंगेज करतबों को देखकर दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली, वे खूब रोमांचित हुए।
विज्ञापन
आसमान में करतब और भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम ने रविवार को आसमान में इतिहास रच दिया। टीम के नौ विमानों ने रोमांचक करतब दिखाए। एयर शो के दूसरे दिन देश के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पहुंचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और वायु सैनिकों के शौर्य की सराहना की।
विज्ञापन
एयर शो का आनंद उठाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रयास से मेरठ में दो दिन का भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम ने एयर शो किया। रविवार को एयर शो के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे। छुट्टी का दिन होने के कारण सभी वर्गों के लोग एयर शो देखने आए। ठीक 10 बजकर 26 मिनट पर नौ विमानों ने मेरठ के आसमान में करतब दिखाने शुरू किए।
कभी तिरंगे की आकृति बनाई तो कभी दिल की आकृति बनाकर लोगों का दिल जीत लिया।
कभी तिरंगे की आकृति बनाई तो कभी दिल की आकृति बनाकर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि पहली बार मेरठ के आसमान पर लड़ाकू विमानों को देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने पूरी टीम के साथ इस शो को देखा और भारतीय वायु सेना के कौशल का बखान किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्विनी त्यागी समेत कई नेता कार्यक्रम में पहुंचे।
ये शो देखकर बच्चों को फोर्स में जाने की प्रेरणा मिलेगी: डीआईजी
सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम द्वारा मेरठ के आसमान में पहली बार हॉक MK-132 विमानों ने जब करतब दिखाए, तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। आसमान पर रंगों से तिरंगा बना दिया। शो देखकर बच्चों ने कहा कि उन्हें बहुत मजा आया और प्राउड फील हुआ। डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी एयर शो देखने सपरिवार पहुंचे। डीआईजी ने कहा कि ये शो देखकर बच्चों को फोर्स में जाने की प्रेरणा मिलेगी।