फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: In front of the state minister's residence, a bull threw an old man in the air

Meerut: राज्य मंत्री आवास के सामने सांड ने बुजुर्ग को हवा में उछाला, आंत भी पेट से बाहर आ गईं, देखें वीडियो

Thu, 05 Sep 2024 04:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

मेरठ में एक सांड ने 85 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। वह गंगानगर के राजेंद्रपुरम में अपनी दुकान पर जा रहे थे। इसी दाैरान सांड ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Meerut: In front of the state minister's residence, a bull threw an old man in the air
सांड ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में राजेंद्रपुरम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने रखे ड्रम में चारा खा रहे सांड ने सड़क से गुजर रहे कृपाल सिंह (85) पर अचानक हमला कर हवा में उछाल दिया। सींग लगने से उनकी आतें बाहर आ गईं। गंभीर हालत में बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन के बाद आईसीयू में रखा गया है। 

विज्ञापन


गंगानगर बी ब्लॉक निवासी प्रमोद अवंतिका की राजेंद्रपुरम मुख्य बाजार में अवंतिका इलेक्टोर्निक्स नाम से शोरूम है। उनके पिता कृपाल सिंह बुधवार शाम को घूमकर दुकान पर जा रहे थे। उनके हाथ में छड़ी भी लगी थी।

विज्ञापन

रास्ते में बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने एक सांड ड्रम में रखा चारा खा रहा था। जैसे ही कृपाल सिंह उसके पास से गुजरे। तभी सांड ने हमला कर दिया। टक्कर से वह कई फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिर गए। तभी आसपास के लोग दौड़े और सांड को भगाया।

बुजुर्ग को उठाकर बैठाया। लोगों ने देखा की उनके सिर  और पेट से खून बह रहा था। कपड़े हटाकर देखा तो उनके आतें बाहर निकली हुई थे। सूचना परिजनों को दी गई। गंभीर हालत में बुजुर्ग को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात तक उनका ऑपरेशन चला। उसके बाद आईसीयू में रखा गया है।

वहीं, घटना के बाद हरकत में आए नगर निगम के कर्मचारी सांड को वहां से ले गए। सांड के हमले की घटना वहां आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed