फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Illegal wall at cricketer Sameer Rizvi's father's house demolished; construction was underway at the b

Meerut: क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता के घर की अवैध दीवार गिराई, कैंट क्षेत्र के बंगले में किया जा रहा निर्माण

Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM IST
सार

कैंट एरिया में बंगला नंबर 86 करतार सिंह के नाम पर है, जिसके एक हिस्से को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये समीर रिजवी के पिता हसीन अख्तर ने अपने नाम पर करा लिया था। उस हिस्से में अवैध रूप से दीवार का निर्माण किया गया था। 

विज्ञापन
Meerut: Illegal wall at cricketer Sameer Rizvi's father's house demolished; construction was underway at the b
क्रिकेटर समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय ने बृहस्पतिवार को मेरठ छावनी स्थित बंगला नंबर 86 में क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता हसीन अख्तर के घर की दीवार के अवैध निर्माण को गिरा दिया। डीईओ कार्यालय के एसडीओ वीके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अवैध निर्माण को गिराया। 
विज्ञापन

 

एसडीओ ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड में यह बंगला नंबर 86 करतार सिंह के नाम पर है। इस बंगले के एक हिस्से को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये हसीन अख्तर ने अपने नाम पर करा लिया। उस हिस्से में अवैध रूप से दीवार बना ली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा संपदा अधिकारी विनीत कुमार ने 13 जुलाई को पीपी एक्ट के तहत स्वयं ही अवैध निर्माण को गिराने के लिए सात दिन का समय दिया था। निर्धारित समय में अवैध निर्माण नहीं गिराने पर बृहस्पतिवार को डीईओ कार्यालय की टीम ने पुलिस फोर्स की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 
 
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स की सख्ती से लोग शांत हो गए। डीईओ कार्यालय ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। इस बारे में हसीन अख्तर का कहना है कि डीईओ की टीम ने कुछ निर्माण गिराया है।

ये भी देखें...
Meerut: हापुड़ अड्डे पर छोले-भटूरे की मशहूर दुकान पर चला बुलडोजर, आधी जमींदोज; भाजपाइयों का विरोध बेअसर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed