Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Illegal Arms Supplier Arrested in Meerut, Main Accused ‘Tantrik’ Absconding

Meerut: गोंडा पुलिस से बचकर मेरठ में तांत्रिक बना रहा था हथियार, सप्लायर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Fri, 08 May 2026 02:22 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Fri, 08 May 2026 02:22 PM IST
सार

मेरठ में ब्रह्मपुरी पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि हथियार बनाने वाला मुख्य आरोपी शफीक उर्फ तांत्रिक फरार है।

विज्ञापन
Meerut:  Illegal Arms Supplier Arrested in Meerut, Main Accused ‘Tantrik’ Absconding
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार बनाने वाला मुख्य आरोपी तांत्रिक के रूप में रह रहा था और लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर रहा था। पुलिस अब मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घेराबंदी कर सप्लायर को किया गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर आने वाला है। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस टीम ने बिजली बंबा बाईपास के पास नूर नगर कट से पहले कूड़ा गोदाम के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान रशीद नगर ब्रह्मपुरी निवासी शाहिद उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, कई कारतूस और तीन हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक जनपद एक व्यंजन: मेरठ की रेवड़ी-गजक को मिलेगा वैश्विक मंच, योजना से बढ़ेगी पहचान, खुलेंगे नए अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तांत्रिक के नाम से हथियार बनाता था मुख्य आरोपी
पुलिस पूछताछ में शाहिद ने बताया कि वह हथियार और कारतूस चमन कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी शफीक उर्फ तांत्रिक से लेकर आता था। वही अवैध हथियार तैयार करता था। आरोपी शाहिद तमंचे पांच से दस हजार रुपये और पिस्टल बीस से पचास हजार रुपये तक में बेचता था।

लंबे समय से कर रहा था हथियार बनाने का काम
पुलिस के अनुसार शफीक उर्फ तांत्रिक लंबे समय से अवैध हथियार बनाने के काम में लगा हुआ है। उसके खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2007 से वह इस धंधे में सक्रिय बताया जा रहा है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी उसने फिर से यही काम शुरू कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed