{"_id":"67d1cea3acc4cc6cc6090de5","slug":"meerut-if-you-spoil-the-atmosphere-on-holi-you-will-be-in-trouble-200-cluster-mobile-teams-will-take-action-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: होली पर माहौल खराब किया तो खैर नहीं, 200 कलस्टर मोबाइल टीम करेंगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: होली पर माहौल खराब किया तो खैर नहीं, 200 कलस्टर मोबाइल टीम करेंगी कार्रवाई
Thu, 13 Mar 2025 12:00 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:00 AM IST
सार
मेरठ में होली और दुल्हेंडी को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
पैदल मार्च करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में होली और दुल्हेंडी को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में 1895 जगह पर होलिका का दहन होगा। जिसमें शहर में 908 और देहात में 987 जगह पर होलिका का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में पुलिस की विशेष टीम 200 कलस्टर मोबाइल तैयार की गई हैं। माहौल खराब करने की कोशिश करने व झगड़ा करने वालों पर पुलिस की ये टीम सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 200 कलस्टर मोबाइल में शहरी क्षेत्र में 87 हैं। लोहियानगर में सर्वाधिक 13 कलस्टर मोबाइल, नौचंदी में 10, दौराला में आठ, परतापुर में नो, कोतवाली में पांच, देहलीगेट में दो, ब्रह्मपुरी में छह, टीपीनगर में छह मोबाइल, सदर में तीन, रेलवे रोड में दो, लालकुर्ती में तीन, सिविल लाइन में पांच, मेडिकल में छह, कंकरखेड़ा में आठ और पल्लवपुरम में तीन कलस्टर मोबाइल तैनात की गई हैं। हर कलस्टर एक क्षेत्र संभालेगी। उस इलाके में जितने स्थानों पर होलिका दहन होना है, वहां यह टीम निगरानी करेगी।
विज्ञापन
अति संवेदनशील और मिश्रित इलाके में दो उप निरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा हर जगह एक उप निरीक्षक व दो कांस्टेबल रहेंगे। एसपी सिटी ने बताया कि वाहनों पर हुड़दंग मचाने पर कार्रवाई होगी। यदि कोई अपने वाहन के साइलेंसर से पटाखे छोड़ता अथवा बिना साइलेंसर के दो पहिया वाहन दौड़ाता है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
636 डीजे संचालकों को नोटिस
होली के त्योहार पर अक्सर डीजे बजाने को लेकर भी विवाद होता है। जनपद में करीब 636 डीजे संचालक हैं। सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई डीजे के कारण विवाद होता है तो पुलिस संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। सीमित ध्वनि में डीजे का बजाना होगा।
636 डीजे संचालकों को नोटिस
होली के त्योहार पर अक्सर डीजे बजाने को लेकर भी विवाद होता है। जनपद में करीब 636 डीजे संचालक हैं। सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई डीजे के कारण विवाद होता है तो पुलिस संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। सीमित ध्वनि में डीजे का बजाना होगा।