{"_id":"66d88820b0be160b2b0a72d2","slug":"meerut-husband-s-cruelty-wife-made-him-drink-acid-she-lost-her-voice-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति की दरिंदगी... पत्नी को पिलाया तेजाब, अब जिंदगी में कभी बोल नहीं पाएगी फरजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति की दरिंदगी... पत्नी को पिलाया तेजाब, अब जिंदगी में कभी बोल नहीं पाएगी फरजाना
Wed, 04 Sep 2024 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:47 PM IST
सार
एक युवक ने बस एक बाइक की खातिर अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी आवाज चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दहेज में बाइक नहीं मिलने से खफा युवक ने अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया। जिसके चलते पीड़िता की आवाज चली गई। बुधवार को पीड़िता का परिवार उसे लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हापुड़ निवासी चांद मोहम्मद ने बताया कि बुआ की मौत के बाद उनकी बेटी फरजाना उनके घर पर ही रह रही थी। चार साल पहले उन्होंने फरजाना की शादी जाहिदपुर निवासी तैयब के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक नहीं देने का ताना देकर मारपीट करते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व तैयब ने फरजाना को तेजाब पिला दिया। उपचार के दौरान पता चला कि विवाहिता की आवाज चली गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में लगातार चक्कर काटने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।