पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर धमकी, कहा- दोस्तों को खुश करो नहीं तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की है। यहां तक कि उसने अपने दोस्तों को भी खुश करने की बात कही। पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस अधिकारी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
ये है पूरा मामला
मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल एवं देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया। युवती के पिता ने सुसराल पक्ष के तीन व्यक्तियों को नामजद कराया है। हालांकि इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित महिला पुलिस अधिकारी के पास शिकायत करने पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि अभी दोनों की शादी को सिर्फ एक साल ही हुआ है। लेकिन पति ने मेरी जिंदगी को नरक बना दिया।
महिला का आरोप है कि आरोपी पति ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वह उसे वायरल करने की धमकी देता है। इतना ही बल्कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की धमकी भी देता है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह एक वर्ष पूर्व टीपीनगर मेरठ निवासी युवक से हुआ। युवती का आरोप है कि पति ने उसकी अश्लील फिल्म बनाकर उससे सार्वजनिक करने की धमकी देकर देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया। युवती द्वारा विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। युवती के पिता ने शनिवार को आरोपी पति विकास समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/