हैवान बना पति: पत्नी के हाथ-पैर काटे, फिर मरा समझकर सड़क किनारे फेंका, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के नया बस स्टैंड निवासी फुरकान ने अपनी पुत्री रुकैया की शादी पांच माह पूर्व मेरठ के श्यामनगर निवासी उमर के साथ की थी। फुरकान के अनुसार शादी के बाद से ही बेटी का पति उसके साथ मारपीट करता था। जिसकी वजह से वह अपने मायके में ही रह रही थी।
सोमवार को शाम के समय पति उमर रुकैया को मनाकर मायके से ससुराल ले आया और देर रात उसने गर्दन, हाथ और पैर पर वारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे मृत समझकर जानी-सिवाल मार्ग पर फेंककर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के पर्स से मिले मोबाइल पर परिजनों को जानकारी दी तो पूरा मामला सामने आया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।