{"_id":"63a6f479187c3f396609caab","slug":"meerut-husband-and-wife-has-demanded-action-to-ssp-after-accused-are-threatening-to-kill-the-second-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: SSP ऑफिस पहुंचे पति-पत्नी, बोले- साहब! अब हत्यारे दूसरे बेटे की हत्या की दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: SSP ऑफिस पहुंचे पति-पत्नी, बोले- साहब! अब हत्यारे दूसरे बेटे की हत्या की दे रहे धमकी
Sat, 24 Dec 2022 06:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:16 PM IST
सार
Meerut News : पीड़ित पति-पत्नी शनिवार को SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि साहब! अब हत्यारे दूसरे बेटे की हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित पति-पत्नी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में पीड़ित दंपती शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उन्होंने पुलिस अधिकारी को बताया कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि खुले घूम रहे हत्यारे अब उनके दूसरे बेटे की भी हत्या की धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मवाना कस्बे के मौहल्ला कल्याण सिंह निवासी गुफरान अपनी पत्नी के साथ शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। गुफरान ने बताया कि उनका बेटा कस्बे के ही एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। बीती चार दिसंबर को कुछ दबंगों ने उनके बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि समद और जॉनी नाम के दो आरोपी अब तक खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज
विज्ञापन
पीड़ितों का आरोप है कि खुले घूम रहे आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसी के साथ समझौता न करने पर उनके दूसरे बेटे की हत्या की धमकी दे रहे हैं। वहीं रोती-बिलखती मृतक की मां ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपना एक बेटा खो चुकी है, अब दूसरे को नहीं खोना चाहती। उन्होंने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर अधिकारी ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास