फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: How the best player of Under 19 cricket became a crook, the fraud of gold bracelet revealed the secret

Meerut: अंडर 19 क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी कैसे बना बदमाश, सोने के कड़े की ठगी ने खोल दिया राज

Fri, 29 Aug 2025 12:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 29 Aug 2025 12:08 PM IST
सार

शास्त्रीनगर निवासी आर्यन गोयल पर बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कड़ा ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Meerut: How the best player of Under 19 cricket became a crook, the fraud of gold bracelet revealed the secret
बरामद कड़े और तमंचे के साथ आरोपी इम्तियाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की शाम कार सवार युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सोने का कड़ा ठगने वाले टप्पेबाज बागपत के पाली गांव निवासी इम्तियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोट के कारण क्रिकेटर नहीं बन पाया और प्रधानी के चुनाव में कर्जा होने पर लुटेरा बन गया। उसके खिलाफ बागपत, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी आर्यन गोयल 15 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने साथी सोम अग्रवाल के साथ रैपिड ट्रेन के स्टेशन से रिठानी जा रहे थे। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण उन्होंने कार रोक ली। तभी एक युवक आया और उसने कार का गेट खुलवा लिया। युवक ने उन पर बहन से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। पहचान के लिए दोनों को साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर वह जबरदस्ती करने लगा। इस पर वह आरोपी के साथ चलने के लिए तैयार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक कार में बैठ गया और पूठ्ठा चौक पर कान्हा ज्वेलर्स पर चलने के लिए कहा। कार रुकने पर आरोपी ने लड़ाई होने की आशंका जताते हुए आर्यन को हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा उतारने के लिए बोला। आर्यन ने कड़ा उतारकर कार के ग्लव बॉक्स में रख दिया। इसके बाद दोनों कार से उतरकर आरोपी के साथ चल दिए। आरोपी ने भागने की आशंका जताते हुए उनसे कार की चाबी भी ले ली। 
 
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के फोटो मोबाइल में लेकर वह पहचान कराने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो आर्यन और उसके दोस्त को गड़बड़ी का शक हुआ। वह भागकर गाड़ी के पास पहुंचे तो गेट खुला हुआ था। चाभी गाड़ी में लगी हुई थी। डैशबोर्ड में रखा हुआ उनका सोने का कड़ा गुम था।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से आर्यन का सोने का कड़ा और तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 

कानपुर की अंडर-19 टीम में हुआ था चयन
सीओ के मुताबिक इम्तियाज ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2014 में वह अंडर-19 क्रिकेट कानपुर टीम में सलेक्ट हुआ था, लेकिन चोट लगने से टीम से बाहर हो गया। इसके बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। उसने प्रधानी का चुनाव भी लड़ा। इसमें काफी कर्ज हो गया। कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी और धोखाधड़ी का रास्ता अपनाया। वह लोगों पर बहन-रिश्तेदार से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उन्हें डराता और फिर उनसे कीमती सामान व पैसे हड़प लेता था। 15 अगस्त को वह मेरठ आया था। पूठ्ठा फाटक पर घूमते हुए उसने आर्यन गोयल को देखा। उसके हाथ में सोने का कड़ा था। लालचवश उसने आर्यन पर झूठा आरोप लगाकर उसे डराया और धोखे से उसका कड़ा ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed