{"_id":"690c7bb9a9f2e7ef5501e4d0","slug":"meerut-house-of-meerut-muskan-locked-for-sale-poster-removed-family-whereabouts-unknown-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नीले ड्रम वाली मुस्कान का घर सूना: ‘मकान बिकाऊ’ पोस्टर गायब, मकान-दुकान पर ताले… परिवार कहां गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नीले ड्रम वाली मुस्कान का घर सूना: ‘मकान बिकाऊ’ पोस्टर गायब, मकान-दुकान पर ताले… परिवार कहां गया?
Thu, 06 Nov 2025 05:06 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:06 PM IST
सार
मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान के घर पर ताला लगा मिला है। ‘मकान बिकाऊ’ का पोस्टर भी हटा दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार कहीं चला गया है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। मामले में कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मुस्कान के घर पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में नीले ड्रम में बंद शव मिलने के मामले में चर्चित हुई मुस्कान का परिवार इस समय कहां है, इसे लेकर इलाके में चर्चा और सवाल बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को मोहल्ले में लोगों ने देखा कि मुस्कान के पिता के मकान से 'मकान बिकाऊ' का पोस्टर गायब है, लेकिन मकान और साथ लगी दुकान दोनों पर ताला जड़ा हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि परिवार ने मकान बेच दिया है और कहीं चला गया, जबकि कुछ पड़ोसी बताते हैं कि मुस्कान के पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही है, और परिवार इलाज के लिए बाहर गया है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: UP: बाइक बोट व मोनाड घोटाला मामले में ईडी का शिकंजा, शिवलोकपुरी में बिजेंद्र हुड्डा के घर 12 घंटे की छापेमारी
यह भी पढ़ें: UP: बाइक बोट व मोनाड घोटाला मामले में ईडी का शिकंजा, शिवलोकपुरी में बिजेंद्र हुड्डा के घर 12 घंटे की छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ले में इस बात की चर्चा भी है कि घटना के बाद से परिवार काफी तनाव में था। पड़ोसियों के अनुसार घर में कई दिनों से कोई आवाजाही नहीं दिख रही। दुकान, जो पहले खुली रहती थी, वह भी बंद पड़ी है।
फिलहाल, स्थानीय लोग असमंजस में हैं और यह सवाल प्रमुख रूप से उठ रहा है-आखिर मुस्कान का परिवार कहां गया? प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फिलहाल, स्थानीय लोग असमंजस में हैं और यह सवाल प्रमुख रूप से उठ रहा है-आखिर मुस्कान का परिवार कहां गया? प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।