फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Heat scorched, power supply stalled as demand increased, frequent cuts

Meerut : गर्मी ने झुलसाया, मांग बढ़ते ही बिजली आपूर्ति ठप, बार-बार लग रहे कट

Sun, 11 Jun 2023 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Jun 2023 10:44 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में इन दिनों गर्मी बढ़ते ही बिजली आपूर्ति की मांग बढ़ने पर अघोषित कटौती भी शुरू हो गई है। मेरठ शहर में हाल यह है कि कई क्षेत्रों में कई कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप है।

विज्ञापन
Meerut: Heat scorched, power supply stalled as demand increased, frequent cuts
गर्मी, - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मी बढ़ते ही लोगों  का सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही अघोषित कटौती भी शुरू हो गई है। शहर में 400 मेगावाट तक की विद्युत खपत जून में बढ़कर 600 मेगावाट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

 
इसके चलते लाइन में खराबी आने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का  सामना  करना पड़ा। शनिवार को नई बस्ती सिद्धार्थ नगर, देवलोक कालोनी, ब्रह्मपुरी समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सूचारू नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड, मंगलपांडेनगर, हापुड़ रोड, लोहिया नगर, जागृति विहार, जाकिर कालोनी आदि क्षेत्रों में भी बिजली बार बार आती जाती रही। शुक्रवार को रामलीला ग्राउंड बिजली घर में 11 केवी की लाइन में फाल्ट होने से क्षेत्र में 5 घंटे से अधिक बिजली गायब रही। शनिवार को भी रामलीला ग्राउंड बिजली घर में यही हाल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बस्ती सिद्धार्थ नगर में शुक्रवार को जो तार बदला गया शनिवार को उसमें फाल्ट हो गया। क्षेत्रीय निवासी मोहित ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक और 11 बजे से 1 बजे तक बिजली नहीं रही। 

इसके अलावा देवलोक, इंद्रलोक कालोनी, इद्रानगर, क्षेत्र में भी सुबह 7 से 8 फिर दोपहर में 11 बजे से एक बजे और शाम में 5 बजे से 7 बजे तक बिजली नहीं रही। 
 

लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार का दिन जून महा में सबसे गर्म रहा। सुबह से ही सूरज की तपिश के बीच पारा चढ़ता गया और 40 डिग्री को पार कर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40. 7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गयाा गया। शाम को करीब 5 बजे मौसम बदला तो आसमान पर हल्के बादल छाए और तेज हवाओं ने काफी राहत दी।

शनिवार को दिन भर रही  तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच शाम 5 बजे के बाद मौसम में बदलाव  आया। हल्के बादल छाए। नमी भरी हवा चलने से मौसम कुछ ठंडा हुआ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह से ही मौसम बहुत ज्यादा गर्म था और जिस कारण से शाम के समय आसमान पर बादल छा गए। आज भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

विकासपुरी बिजलीघर पर लोगों का हंगामा
पीवीवीएनएल की ओर से बकाएदारों को विद्युत कनेक्शन काटे जाने का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों की ओर से विकासपुरी बिजलीघर क्षेत्र में शुक्रवार को लोगों के कनेक्शन काटे गए थे। शनिवार को भी उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं जुड़ पाए। इस पर लोगों ने उन्होंने शनिवार को बिजलीघर पर हंगामा किया। बिजलीघर पर पहुंचे इरफान ने बताया कि उनका कनेक्शन शुक्रवार दोपहर में काटा गया था, जिसके बाद उन्होंने शाम को ही बिल जमा करा दिया, लेकिन कनेक्शन अभी तक नहीं जुड़ पाया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि सभी ऑनलाइन कार्य अभी बंद हैं। 

डिफेंस काॅलोनी में कटौती से परेशान लोग, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन 
चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यूपी ने बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई है। संस्था के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल और महामंत्री विपिन कुमार अग्रवाल की ओर से मुख्य अभियंता पीवीवीएनएल अनुराग अग्रवाल को पत्र सौंपा गया है। उन्होंने मुख्य अभियंता को दिए पत्र में कहा कि शहर के डिफेंस कालोनी में पिछले कई दिनों से बिजली कटौती हो रही है। विभाग की ओर से जब मन किया तब विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जबकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं की ओर से प्रति माह समय पर बिल का भुगतान किया जाता है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की है। 

बिजली बिल काउंटरों पर नहीं  हुआ कार्य, उपभोक्ता परेशान 
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली तकनीकी का उच्चीकरण किया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 8 बजे तक कोई ऑनलाइन कार्य नहीं होगा। शनिवार को भी बिजली घरों पर काउंटरों पर कोई कार्य नहीं हो पाया। नए विद्युत कनेक्शन, बिल संशोधन, बिल जमा, भार वृद्धि समेत सभी ऑनलाइन कार्य नहीं हो सके। शनिवार को कई उपभोक्ता बिजली घरों पर पहुंचे लेकिन उनके कार्य नहीं हो पाए। शास्त्रीनगर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन बिल जमा करना था, जिसकी आज आखिरी तारीख है, लेकिन बिल जमा नहीं हो सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed