फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Heat during the day, drizzle after dusty storm in the evening

Meerut: दिन में गर्मी, शाम को धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी, जानें कैसा रहेगा अगले चार दिन का मौसम

Tue, 13 May 2025 10:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 May 2025 10:01 PM IST
सार

मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 39 डिग्री के पास पहुंच गया। अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं दिन में लू भी चलती रहेगी।

विज्ञापन
Meerut: Heat during the day, drizzle after dusty storm in the evening
गर्मी से परेशान बेगमपुल से गुजरती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते मौसम बदलता जा रहा है। दिनभर मौसम गर्म रहा और तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। शाम को छह बजे करीब अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन

मौसम के तेवर बदलते जा रहे हैं। पिछले तीन-चार दिन से लगातार पड़ रही गर्मी फिलहाल राहत देती नहीं दिख रही है। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप और दिन में चल रही गर्म हवाओं से तापमान एक बार फिर से 39 डिग्री के पास पहुंच गया। मंगलवार का दिन भी सुबह से ही गर्म रहा। दोपहर में मौसम ऐसा ही रहा, शाम होते-होते बदल गया। अचानक से तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 117 दर्ज किया गया। जबकि, शहर में गंगानगर 115, जयभीम नगर 123, पल्लवपुरम 114, दिल्ली रोड 120, बेगमपुल 125 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। 

 
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम में वैज्ञानिक डॉ. यूपी का कहना है कि आगामी चार दिन तक मौसम गर्म रहेगा और दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिस कारण से गर्मी अन्य दिनों से ज्यादा रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed