फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut has come first in state in not providing service on National Database of Arms License Portal

यूपी : एनडीएएल पोर्टल पर सेवा नहीं देने में मेरठ अव्वल, सिर्फ एक क्लिक पर खुल रही शस्त्र और कारतूस बिक्री की कुंडली

Fri, 13 May 2022 02:35 PM IST
कपिल kapil राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 May 2022 02:35 PM IST
सार

एनडीएएल पोर्टल पर सेवा नहीं देने में मेरठ अव्वल आया है। बताया गया कि एक क्लिक पर ही शस्त्र और कारतूस की खरीद-बिक्री की कुंडली खुल रही है।

विज्ञापन
Meerut has come first in state in not providing service on National Database of Arms License Portal
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेशनल डेटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस (एनडीएएल) पोर्टल पर सेवा नहीं देने में मेरठ प्रदेश में अव्वल आया है। यहां माउस के एक क्लिक पर ही शस्त्र और कारतूस की खरीद-बिक्री की कुंडली खुल रही है। शस्त्र अनुभाग की सख्ती से शहर की सभी 24 दुकानें ऑनलाइन हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


देशभर में हथियारों की जानकारी में एकरूपता लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेशनल डेटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस पोर्टल की शुरुआत की है। सभी हथियार लाइसेंस धारकों को हथियार से संबंधित सारी जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड करनी है। एक अप्रैल 2016 से ये व्यवस्था होनी थी लेकिन तीन साल तक शस्त्र अनुभाग में तैनात रहे लिपिक यह काम नहीं कर सके। वर्तमान शस्त्र लिपिक राजेश कुमार ने जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन और शस्त्र विक्रेताओं के सहयोग से यह काम कर दिखाया। 
विज्ञापन


राजेश कुमार ने बताया कि शहर में संचालित सभी 24 शस्त्र दुकानें एनडीएएल पोर्टल पर है। जिले के करीब 22 हजार लाइसेंस धारकों के लाइसेंस और कारतूसों का डेटा ऑनलाइन है। इन्हें एक क्लिक पर कहीं पर भी देखा जा सकता है। ऑनलाइन व्यवस्था के चलते शस्त्र दुकानों को रोजाना होने वाली खरीद बिक्री का डेटा पोर्टल पर डालना पड़ रहा है। शस्त्र अनुभाग से पोर्टल पर अपलोड होने वाले डेटा की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान

इस वजह से मिली भारत गन हाउस को मिली क्लीन चिट
हाल ही में टुंडला में पकड़े गए कारतूस मामले में पुलिस कार्रवाई में घिरे भारत गन हाउस को ऑनलाइन डेटा सिस्टम के चलते ही क्लीन चिट मिली। यहां से बेचे गए कारतूसों का पूरा डेटा ऑनलाइन था। बिक्री में कोई गड़बड़ी नहीं मिलने पर संचालक आगरा पुलिस ने छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां

सौ से ज्यादा लोगों के लाइसेंस निरस्तीकरण की लाइन में 
जिले में सौ से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस धारक ऐेसे हैं जिन्होंने अभी तक अपने लाइसेंस का यूनिक नंबर नहीं लिया है। सरकार ने ऐसे लोगों को एक मौका और देते हुए 30 जून तक का समय दिया है। अब इन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा। अगर इन्होंने यूनिक नंबर नहीं लिया तो इनके लाइसेंस निरस्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed