{"_id":"692e6628d15c9c62f40fcb0d","slug":"meerut-groom-suddenly-disappear-on-suhagrat-first-night-found-in-haridwar-after-five-days-up-news-in-hindi-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सुहागरात पर इसलिए भागा था...', मेरठ से गायब हुआ दूल्हा पांच दिन बाद यहां मिला, बताया चौंकाने वाला कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सुहागरात पर इसलिए भागा था...', मेरठ से गायब हुआ दूल्हा पांच दिन बाद यहां मिला, बताया चौंकाने वाला कारण
Tue, 02 Dec 2025 10:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:07 AM IST
सार
मेरठ के सरधना से दुल्हन को ब्याह कर बुधवार देर रात घर लौटा दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। दुल्हन उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं लौटा। अब हरिद्वार में मिला है।
विज्ञापन
Meerut groom
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मेरठ के सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर में बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ दूल्हा मोहसिन उर्फ मोनू हरिद्वार से सकुशल मिल गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि बेचैन होने के कारण वह घर से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
बुधवार को मोहसिन की शादी मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। सुहागरात के दिन ही वह देर रात अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे मोहसिन बल्ब लाने की बात कहकर घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, जिसमें दौराला गंगनहर पुल पर सीसीटीवी फुटेज में वह रात 1:42 बजे देखा गया। पुलिस ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताते हुए रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया।

मोहसिन ने खुद फोन कर हरिद्वार में होने की दी जानकारी
सोमवार को मोहसिन ने अपने परिजनों के मोबाइल से कॉल करते हुए बताया कि वह हरिद्वार में है। इसके बाद पुलिस और परिजन हरिद्वार पहुंचे और शाम तक उसे लेकर सरधना थाने आए।
सोमवार को मोहसिन ने अपने परिजनों के मोबाइल से कॉल करते हुए बताया कि वह हरिद्वार में है। इसके बाद पुलिस और परिजन हरिद्वार पहुंचे और शाम तक उसे लेकर सरधना थाने आए।
पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपा
सीओ आशुतोष कुमार के अनुसार, पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि शादी के बाद सुहागरात के दिन वह बेचैनी महसूस कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह नानू पुल से बस में सवार होकर हरिद्वार चला गया था। वहां वह होटल में रुका लेकिन रुपये खत्म होने के कारण दो दिन तक भूखा रहा। पुलिस ने पूछताछ कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

दुल्हन लेकर लौटा दूल्हा, घर से हुआ लापता
मेरठ के सरधना से दुल्हन को ब्याह कर बुधवार देर रात घर लौटा दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। दुल्हन उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं लौटा। परिवार के लोगों को युवक के लापता होने की खबर पता चली तो खुशी के मौके पर वह परेशान हो गए।

काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला तो सरधना थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर में रहने वाले सईद ठेकेदार के बेटे मोहसिन उर्फ मोनू की बरात बुधवार को खतौली गई थी।
निकाह की रस्म पूरी होने के बाद मोहसिन दुल्हन को लेकर देर रात सरधना लौट आया। दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ। परिजनों के अनुसार, रात करीब साढ़े 12 बजे मोहसिन अपनी पत्नी के पास कमरे में गया और कुछ देर बाद कपड़े बदलकर कमरे से बाहर आ गया।
वह घर से बाहर निकला और लापता हो गया। दुल्हन उसका इंतजार करती रही। देर रात तक मोहसिन के घर नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने मोहसिन की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया था। उसका मोबाइल भी घर पर ही मिला। मोहसिन की पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वह रात करीब 1:00 बजे बल्ब लेने जाने की बात कहकर गए थे।