{"_id":"6a01a3c26c6652f0b800b3c6","slug":"meerut-grand-welcome-for-former-deputy-cm-at-sivaya-toll-plaza-says-bjp-will-return-to-power-in-up-in-2027-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सिवाया टोल पर पूर्व डिप्टी CM का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सिवाया टोल पर पूर्व डिप्टी CM का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
Mon, 11 May 2026 03:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 May 2026 03:09 PM IST
सार
मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-देहरादून मार्ग स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा माहौल स्वागत नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
फूलमालाओं और बुके से किया अभिनंदन
सोमवार दोपहर टोल प्लाजा पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला के नेतृत्व में डॉ दिनेश शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
संगठन की मजबूती और योजनाओं पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी चुनावी रणनीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी वर्ष 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने और पूरे उत्साह के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल महामंत्री रवि पुनिया, जितेंद्र प्रधान, डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ धनेश, मनोज शर्मा, ई विनीत विहान और संदीप विहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।