फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Governor said- Strengthen the security of girls hostel, keep an eye on the activities of students.

Meerut: राज्यपाल बोलीं- गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को करें मजबूत, छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर रखें नजर

Sun, 10 May 2026 10:42 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 10 May 2026 10:42 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
Meerut: Governor said- Strengthen the security of girls hostel, keep an eye on the activities of students.
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों और छात्र कल्याण पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालयों को केवल शिक्षण तक सीमित न रहने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का केंद्र बनने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

 

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग और विपणन में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने किसानों की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान तैयार कर उन्हें बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने और बहुफसली खेती पर चर्चा हुई। उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादों के विकास पर भी विचार-विमर्श किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने फलों और सब्जियों के अपव्यय को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोसेसिंग आधारित उत्पाद विकसित करने की आवश्यकता बताई। विश्वविद्यालयों को शोध और आंकड़ों के आधार पर किसानों को नई तकनीकों के लिए प्रेरित करने को कहा गया। कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमि सीमांकन और अतिक्रमण संबंधी मामलों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने भूमि नामांतरण की कार्रवाई प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन

बैठक में कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, निदेशक आईक्यूएसी डॉ लोकेश गंगवार, निदेशक शोध डॉ कमल खिलाड़ी निदेशक प्रसार डॉ सतेंद्र कुमार खारी, डॉ आर एस सेंगर, डॉ यूपी शाही, डीन डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ जयवीर सिंह, डॉ विवेक धामा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
 

छात्राओं की सुरक्षा और छात्रावास प्रबंधन
राज्यपाल ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने गर्ल्स छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। निगरानी प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखने को कहा गया। स्वास्थ्य परीक्षण और छात्राओं से सतत संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया गया। छात्रावासों में अनुशासन, स्वच्छता और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
 

स्वरोजगार और वित्तीय सहायता
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से विद्यार्थियों को जोड़ने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय से ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करने को कहा गया। इन विद्यार्थियों को रोजगार अथवा उद्यम स्थापना के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। यह कदम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।
 

कुलपति द्वारा दी गई जानकारी
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति त्रिवेणी दत्त ने नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से नए पाठ्यक्रम प्रारंभ होंगे। नए पाठ्यक्रम प्रारंभ होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी। यह संख्या 945 से बढ़कर लगभग 1510 तक पहुंचने की संभावना है। कुलपति ने विश्वविद्यालय में शिक्षण, शोध और प्रसार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और एनआईआरएफ व टाइम्स रैंकिंग की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed