फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Girls from Delhi-Mumbai were running a casino, were dancing semi-nude, 21 including six girls arrested

Meerut: दिल्ली-मुंबई की लड़कियां चला रही थीं कसीनो, अर्द्धनग्न होकर कर रही थीं डांस, छह युवतियों समेत 21 पकड़े

Tue, 22 Oct 2024 02:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 02:52 AM IST
सार

मेरठ के होटल हारमनी इन में 100 टेबल लगाकर रईसजादों को जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने होटल मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Meerut: Girls from Delhi-Mumbai were running a casino, were dancing semi-nude, 21 including six girls arrested
होटल में पकड़ी गई लड़कियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार आधी रात पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कसीनो चलता पकड़ा। यहां दिल्ली और मुंबई की लड़कियां 100 टेबल लगाकर कसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। छह युवतियों और 15 रईसजादों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

 

Meerut: Girls from Delhi-Mumbai were running a casino, were dancing semi-nude, 21 including six girls arrested
होटील में पकड़े गए युवकों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को सूचना मिली कि होटल हारमनी इन में कसीनो चलाया जा रहा है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Girls from Delhi-Mumbai were running a casino, were dancing semi-nude, 21 including six girls arrested
होटल में मौजूद कई थानों की फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही टीम हारमनी इन होटल के प्रथम तल पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां कसीनो चलाती मिलीं। ऑनलाइन पार्टी बुक की गई थी। यहां पर अर्द्धनग्न अवस्था में युवतियां डांस करती दिखीं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रईसजादों को हिरासत में लिया है। बाकी 35 से ज्यादा लोग फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध तरीके से कसीनो चल रहा था। होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

Meerut: Girls from Delhi-Mumbai were running a casino, were dancing semi-nude, 21 including six girls arrested
एक युवती से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सूचना हो गई लीक, अंधेरा करके भागे लोग
पुलिस के पहुंचने से पहले ही सूचना लीक हो गई थी, जिससे पहले होटल में अंधेरा कर दिया गया था। जब वहां टीम पहुंची तो लोग भाग गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
 

Meerut: Girls from Delhi-Mumbai were running a casino, were dancing semi-nude, 21 including six girls arrested
बरामद कॉइन, जिनसे जुआ खिलाया जा रहा था। - फोटो : अमर उजाला
नौचंदी पुलिस को छापे से रखा दूर
नौचंदी पुलिस को इस पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया। नौचंदी पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। इसको देखते हुए एसएसपी ने दूसरे थानों की फोर्स के साथ छापा लगवाया। छापा मारने के बाद नौचंदी थाना पुलिस को बुलाया गया। होटल नौचंदी थाना क्षेत्र में है। 
 

Meerut: Girls from Delhi-Mumbai were running a casino, were dancing semi-nude, 21 including six girls arrested
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
होटल मालिक से सीओ ने की पूछताछ
सीओ दौराला शुचिता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। सीओ ने वहां होटल मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की। पार्टी में कहां-कहां से लोग शामिल हुए हैं, इन सब की जानकारी होटल मालिक से रात को सीओ ने ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed