{"_id":"6aac2c76801c1f1a7c097e30","slug":"meerut-girlfriend-lured-man-to-a-meeting-under-false-pretenses-her-brother-a-history-sheeter-opened-fire-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्रेमिका ने धोखे से मिलने बुलाया, फिर हिस्ट्रीशीटर भाई ने कर दी फायरिंग, युवक को लगी तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्रेमिका ने धोखे से मिलने बुलाया, फिर हिस्ट्रीशीटर भाई ने कर दी फायरिंग, युवक को लगी तीन गोलियां
Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
सार
शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार दोपहर कपड़ा कारोबारी अली को हिस्ट्रीशीटर जमाल और उसके साथियों ने गोलियां मार दीं। अली की प्रेमिका रूबी भी वहीं मौजूद थी। युवक की हालत गंभीर है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और अस्पताल में भर्ती युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-4 में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेम प्रसंग को लेकर कारोबारी के बेटे अली अहमद उर्फ अली पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, अली का हिस्ट्रीशीटर जमाल की बहन रूबी से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था और अली को शक था कि रूबी का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग है। आरोप है कि फोन पर हुई कहासुनी के दौरान रूबी ने अली को धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को रूबी ने अली को मिलने बुलाया। इस दौरान जमाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अली को गोली मार दी। उसे तीन गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
गंगानगर के सलारपुर गांव निवासी केबल कारोबारी शबाब आलम ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से जैदी फार्म के रहने वाले हैं। उनका बेटा अली कपड़ों का काम करता है। करीब तीन साल पहले अमान की हत्या के मामले में अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसे जेल भेज दिया गया था। करीब एक वर्ष पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अली का जैदी फार्म निवासी हिस्ट्रीशीटर जमाल की बहन रूबी से प्रेम प्रसंग था। जमानत पर बाहर आने के बाद जमाल का पूरा परिवार मुंबई में रहने लगा था। इस दौरान अली और रूबी की बातचीत कम हो गई थी। अली को शक था कि रूबी का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर जमकर कहासुनी हुई थी।
आरोप है कि रूबी ने अली को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। दो-तीन दिन पहले ही जमाल और रूबी मुंबई से मेरठ आए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को रूबी ने फोन कर अली को शास्त्रीनगर सेक्टर-4 चौराहे के पास बुलाया।
आरोप है कि रूबी ने अली को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। दो-तीन दिन पहले ही जमाल और रूबी मुंबई से मेरठ आए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को रूबी ने फोन कर अली को शास्त्रीनगर सेक्टर-4 चौराहे के पास बुलाया।
बातचीत के बाद लौटते समय घेरा
अली स्कूटी से शास्त्रीनगर सेक्टर-4 चौराहे के पास पहुंचा। पुलिस के अनुसार, वहां रूबी से बातचीत करने के बाद जब अली स्कूटी मोड़कर लौटने लगा, तभी जमाल ने अपने साथियों उवैश और शाहरून के साथ उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल से अली पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अली को तीन गोलियां लगीं। दो गोली कूल्हे और एक गोली कमर में लगी। गोली लगने के बाद अली स्कूटी समेत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

फायरिंग की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना के समय रूबी भी मौके पर मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अली को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई। पुलिस के अनुसार, फुटेज में तीन आरोपी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रूबी भी फुटेज में दिखाई दे रही है। शबाब आलम की तहरीर पर पुलिस ने रूबी समेत चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती ने अपने ही प्रेमी को गोलियां क्यों लगवाईं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
मेरठ: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ढाई लाख दीयों से जगमगाया शहर, पौधे रोपकर लिया उनकी देखभाल का संकल्प
ये भी देखें...
मेरठ: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ढाई लाख दीयों से जगमगाया शहर, पौधे रोपकर लिया उनकी देखभाल का संकल्प