फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girl Kidnappin case, Police fail to find the location of Girl,

मेरठ से अगवा युवती का नौ दिन बाद भी सुराग नहीं, सऊदी अरब में होने की आशंका, पुलिस ने साधी चुप्पी

Sat, 16 Nov 2019 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Nov 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut girl Kidnappin case, Police fail to find the location of Girl,
पाकिस्तानी युवक नदीम का सोशल मीडिया प्रोफाइल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा से अपहृत व्यापारी की बेटी के मामले में मेरठ पुलिस नौ दिन से हवा में तीर चला रही है। पुलिस युवती को तलाश करने की जगह लगातार परिजनों को आश्वासन दे रही है।

विज्ञापन


एफआरआरओ और एंबेसी से रिपोर्ट मेरठ पुलिस को मिल गई। ऐसे में अपहृत युवती की सऊदी अरब में होने की आशंका से पुलिस इंकार नहीं कर रही लेकिन पूरे मामले में इंस्पेक्टर से लेकर एसपी तक चुप्पी साधे हैं। 
विज्ञापन


कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी व्यापारी की 18 वर्षीय बेटी आठ नवंबर से लापता है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती नदीम खान नाम के युवक से फेसबुक पर चैटिंग करती थी। नदीम पाकिस्तान का रहने वाला बताया गया है और सऊदी में जॉब करता है। नदीम का फेसबुक अकांउट सऊदी का है। उसने इंस्टाग्राम पर 'आई लव पाकिस्तान' भी लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नदीम खान ने सऊदी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती का अपहरण किया है। युवती घर से पासपोर्ट, मोबाइल, मूल कागजात व कुछ नकदी लेकर गई थी। युवती के मोबाइल की आखिरी लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट बताई गई थी। 

मामला सांसद राजेंद्र अग्रवाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसएसपी को बताया। इसके बाद एक टीम तीन दिन पूर्व दिल्ली स्थित (एफआरआरओ) विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय गई थी। वहां के अधिकारियों ने दो दिन में एसएसपी की मेल आईडी पर युवती के रिकॉर्ड की डिटेल भेजने का आश्वासन दिया था। 

रिपोर्ट नहीं आने पर पुलिस अधिकारियों ने एफआरआरओ कार्यालय में फोन कर रिपोर्ट की जानकारी ली। कार्यालय के अफसरों ने पुलिस से कहा कि युवती की रिपोर्ट गोपनीय है। उसे मेल नहीं किया जा सकता।

पुलिस को बाईहैंड दी जा सकती है। गुरुवार शाम एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। जहां से रिपोर्ट मिलने की बात कही गई। मामले में इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा, बिजेंद्र सिंह भी चुप्पी साधे रहे।

दिल्ली भेजी गई टीम
पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है। रिपोर्ट मिली या नहीं इसकी जानकारी की जा रही है। रिपोर्ट से ही यह साफ हो सकेगा कि युवती सऊदी गई है या नहीं। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed