फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Girl cut off by train 20 days before marriage, was returning home after shopping from Delhi

Meerut: शादी से 20 दिन पहले ट्रेन से कटी युवती, दिल्ली से शॉपिंग कर घर लौट रही थी पारुल

Thu, 21 Nov 2024 01:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 21 Nov 2024 01:18 AM IST
सार

युवती ने ईयरबड्स लगा रखे थे। इस कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। ट्रेन युवती को कुचलते हुए निकल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Meerut: Girl cut off by train 20 days before marriage, was returning home after shopping from Delhi
पारुल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर कृष्णानगर की रहने वाली पारुल (27) की मौत हो गई। हादसे के दौरान वह कान में ईयरबड्स लगाकर मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर जा रही थी। पारुल की 20 दिन बाद शादी होनी थी। वह दिल्ली से शादी की शॉपिंग करके आ रही थी। ईयरबड्स के कारण ट्रेन का हॉर्न नहीं सुनने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

 

यह हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। दिल्ली से जालंधर जाने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर से पारुल कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरी। वह लाइन नंबर चार से कंकरखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज की ओर जा रही थी। इस दौरान वह कान में ईयरबड्स लगाए मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। ट्रैक पर चलते हुए इसी दौरान दिल्ली से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस लाइन नंबर चार से गुजर रही थी। ईयरबड्स के कारण युवती को ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया। जनशताब्दी की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। युवती के पास दो बैग थे, जिनमें शॉपिंग का सामान था। मेरठ जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि युवती के पास मिले मोबाइल फोन से पहचान हुई। उसके पिता राजपाल पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में नाले पर स्थिति कृष्णानगर में रहते हैं।
 
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के आधार पर जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि पारुल चार भाइयों की इकलौती बहन थी। 20 दिन बाद उसकी शादी थी। वह बुधवार सुबह ट्रेन से दिल्ली अपनी शादी की शॉपिंग करने गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed