फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ghost of superstition in government office, preparation for ritual

Meerut: सरकारी दफ्तर में अंधविश्वास का भूत, दहशत में कर्मचारी, पूजा-पाठ से होगा शुद्धीकरण

Sat, 30 Dec 2023 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

मेरठ के एक सरकारी दफ्तर में अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं। यहां कम्प्यूटर रूम में रखी मेज अपने आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर चली जाती है। ऐसे में कर्मचारी दहशत में और कार्यालय में हवन पूजन कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Ghost of superstition in government office, preparation for ritual
अंधविश्वास - फोटो : Social Media

विस्तार

आज के इस दौर में जब अंधविश्वास की जड़ें खोखली हो चुकी हैं और विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। ऐसे में भी एक सरकारी दफ्तर में अजीबो-गरीब घटनाओं की चर्चा है। इसके लिए विभाग अनुष्ठान की तैयारी में हैं। पूजा-पाठ से शुद्धीकरण की बात कह रहा है।

विज्ञापन


वाकया विकास भवन का है। यहां जिला सहकारिता विभाग के कार्यालय के एक कमरे में पिछले कई दिनों से कुछ अजीब घटनाएं होने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा एमएलसी को थप्पड़ मारने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन

रात को अपने आप चलती है मेज
कर्मचारी चमन सिंह, फरीद अहमद, सुरेश ने बताया कि कंप्यूटर रूम की मेज का रात में एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपने आप चली जाती है। इसे लेकर शुक्रवार को विभाग के कर्मचारी एआर सहकारिता से मिले। कंप्यूटर रूम में कैमरे लगवाने और हवन-पूजन कराने की मांग की।

जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक दीपक थरेजा का कहना है कि कमरे में कैमरा लगाया जाएगा। कर्मचारियों ने धार्मिक अनुष्ठान कराने का प्रस्ताव रखा है।

हवन-पूजन से शुद्धिकरण होता है। इस बाबत चौ. चरण सिंह विवि के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार कहते हैं कि विज्ञान तो किसी बाहरी ऊर्जा को अस्वीकार करता है। किसी सामान का अपने आप स्थान नहीं बदल सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed