{"_id":"65acd50efef84788880fbdd7","slug":"meerut-gas-cylinder-catches-fire-in-jayadevi-nagar-home-guard-dead-9-injured-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जयदेवी नगर में गैस सिलिंडर में लगी आग, होमगार्ड की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जयदेवी नगर में गैस सिलिंडर में लगी आग, होमगार्ड की मौत, नौ लोग घायल
Sun, 21 Jan 2024 01:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:56 PM IST
सार
मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र में रविवार को गैस सिलिंडर फटने से हुए हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटने से हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के जयदेवी नगर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जयदेवी नगर में शिव मंदिर के पीछे एक मकान में रखे गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। भीषण आग लगने से घर में मौजूद होमगार्ड की जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर में रखा गैस सिलिंडर पूरी रात लीकेज होता रहा। सुबह 4 बजे लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। घर में सो रहे होमगार्ड की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में धुआं उठता देख पड़ोसी बचाने पहुंचे। इस दौरान पड़ोसी भी झुलस गए। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन