फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Garbage will be collected at night, roads will be found sparkling in the morning, action will be taken

Meerut: रात में उठाया जाएगा कूड़ा, सुबह चकाचक मिलेंगी सड़कें, नालों में गोबर बहाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 24 Sep 2024 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 24 Sep 2024 11:45 AM IST
सार

मेरठ महानगर में सफाई व्यवस्था चौपट देखकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने रात में कूड़ा उठाने और सफाई कराने का अभियान चलवाने का निर्णय लिया है। ऐसा होता है तो शहरवासियों को सुबह सड़कें और काॅलोनियां चकाचक मिलेंगी।

विज्ञापन
Meerut: Garbage will be collected at night, roads will be found sparkling in the morning, action will be taken

विस्तार

मेरठ महानगर में सफाई व्यवस्था चौपट देखकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने रात में कूड़ा उठाने और सफाई कराने का अभियान चलवाने का निर्णय लिया है। अपर नगर आयुक्त और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दो दिन में अभियान चलाना सुनिश्चित कर लें। वार्डों में अवैध डेयरी का गोबर नालों में बहाया जा रहा है, जिसको तुरंत रोका जाए। जुर्माना लगाए और कार्रवाई भी करें। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि चार-पांच दिन से लगातार शहर का निरीक्षण कर रहा हूं। कई जगह पर गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षकों को चेतावनी भी दी। नालों में गंदगी बहुत है। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए रात में अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाहपीर गेट पुलिस चौकी के पास पुलिया का जाल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों के आने-जाने में परेशानी हो रही है। एक सप्ताह में सुधार कराने के निर्देश मुख्य अभियंता निर्माण को निर्देश दिए हैं।

वार्ड 84 और 72 से आए नागरिकों द्वारा अपने वार्डों में अवैध डेयरियों के संचालन से नालियों में बहाये गए गोबरों के कारण चोक हुई नालियों की सफाई कराने का अनुरोध किया गया। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को 48 घंटे के अन्दर नालियों की सफाई कराए। वार्डवार नागरिकों की जानकारी हेतु पीएसआर के माध्यम से सूचना/बोर्ड आदि लगवाए जाएं।

ताकि लोगों को पता चल सके कि उनके वार्ड में कूड़ा उठाने गाड़ी कितने बजे आएगी और किस रूट से होकर वापस जाएगी। एक सप्ताह का समय निर्धारित करेंगे। दिल्ली रोड पर मोहकमपुर फेस-2 के पार्क में पानी की निकासी न होने जगह-जगह कूड़े के ढेरों को उठवाने के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि रात्रि नौ बजे के बाद सफाई कराने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed