{"_id":"6a9eebff47dda690ef0fcc1a","slug":"meerut-friend-kills-papindra-after-being-slapped-crime-committed-under-the-influence-of-alcohol-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: थप्पड़ मारने पर दोस्त ने की पपिंद्र की हत्या, शराब के नशे में की वारदात, सिर पर डंडा मारा, फिर गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: थप्पड़ मारने पर दोस्त ने की पपिंद्र की हत्या, शराब के नशे में की वारदात, सिर पर डंडा मारा, फिर गला दबाया
Mon, 07 Sep 2026 10:23 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:23 PM IST
सार
सरधना के अटेरना गांव में पपिंद्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त अनीश को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, अनीश ने बताया कि और शराब मंगाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। पपिंद्र ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनीश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटेरना गांव में पपिंद्र हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव निवासी अनीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पपिंद्र ने अनीश को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए अनीश ने पपिंद्र के सिर पर पीछे से डंडे से वार किया। जमीन पर गिरने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फावड़ा लेकर पहुंचा और कूड़े के ढेर में जगह बनाकर शव को दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और फावड़ा बरामद किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दो सितंबर की रात पपिंद्र और अनीश घर के बाहर खाली प्लॉट में बैठे थे। दोनों बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान शराब पीने लगे। शराब खत्म होने पर अनीश ने पपेंद्र को 100 रुपये दिए और एक पव्वा और मंगवाया। दोनों ने मिलकर शराब पी। कुछ देर बाद अनीश ने पपिंद्र से दोबारा शराब लाने के लिए कहा। पपिंद्र ने रुपये नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के दौरान अनीश ने पपिंद्र को अपशब्द कह दिए। इससे नाराज पपिंद्र ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अनीश कुछ देर वहीं बैठा रहा और खुद शराब लेकर आने की बात कहकर वहां से चला गया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान उसने थप्पड़ का बदला लेने का फैसला किया। आरोप है कि अनीश घर से डंडा लेकर वापस आया और पीछे से पपिंद्र के सिर पर वार कर दिया। डंडे की चोट लगते ही पपिंद्र जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद अनीश ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
फावड़े से कूड़े के ढेर में बनाई जगह
हत्या के बाद आरोपी दोबारा अपने घर गया और वहां से फावड़ा लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। उसने पास में पड़े कूड़े के ढेर में फावड़े से जगह बनाई और पपिंद्र के शव को उसमें डालकर ऊपर से कूड़ा-करकट डाल दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। पपिंद्र के लापता होने के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान कूड़े के ढेर में उसका शव मिल गया था।

निशानदेही पर डंडा और फावड़ा बरामद
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी अनीश ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास लकड़ियों के ढेर से हत्या में प्रयुक्त डंडा और फावड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ये भी देखें...
मेरठ: स्कूल के वॉशरूम में मिला कक्षा सात के छात्र का शव, देखकर निकली छोटे भाई की चीख; हार्टफेल होने की आशंका