फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fraud of seven lakhs in the name of furniture from a British woman, case filed against two

Meerut: ब्रिटेन की महिला से फर्नीचर के नाम पर सात लाख की ठगी, मालिक समेत दो पर मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Jul 2023 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jul 2023 12:02 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर में ब्रिटेन की महिला से फर्नीचर के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर कंपनी के मालिक समेत दो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Fraud of seven lakhs in the name of furniture from a British woman, case filed against two
फर्नीचर- symbolic photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर में ब्रिटेन की रहने वाली महिला से फर्नीचर ऑर्डर तैयार कराने के नाम पर करीब सात लाख रुपये की ठगी का मामला आया है। ठगी का आरोप रिठानी स्थित श्रवण हैंडीक्राफ्ट कंपनी के मालिक और मैनेजर है। परतापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ई-मेल के माध्यम से भेजी गई तहरीर में ब्रिटेन की रहने वाली नीला वाघजी ने बताया कि वह ब्रिटेन में फर्नीचर की प्रदर्शनी लगाती है। फरवरी 2021 में रिठानी की श्रवण हैंडीक्राफ्ट कंपनी को फर्नीचर बनाने के लिए ऑर्डर दिया था। इसके लिए कंपनी के मालिक आशीष गुप्ता और मैनेजर कपिल से बातचीत हुई, जिसके बाद एडवांस के नाम पर करीब सात लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में फर्नीचर की डिलीवरी होनी थी, लेकिन डिलीवरी नहीं मिली। कंपनी मालिक ने बताया कि कोरोना के कारण फर्नीचर तैयार नहीं हो सका। पूरा ऑर्डर तैयार कराने के लिए पहले फरवरी 2022 और फिर अप्रैल माह तक का समय ले लिया। फिर भी फर्नीचर नहीं मिला।

सितंबर 2022 में ब्रिटेन में प्रदर्शनी लगाने के लिए महिला ने वेयर हाउस भी बुक कर लिया। उस समय भी पूरा ऑर्डर नहीं मिलता देख महिला ने कहा कि जो भी फर्नीचर तैयार है वह भिजवा दीजिए। हालांकि फर्नीचर लेने से पहले महिला ने दो अलग-अलग कंपनियों से फर्नीचर के मानकों की जांच कराई, जिसमें वह फेल मिले। इस पर महिला ने वह फर्नीचर लेने से मना कर दिया।

आरोप है कि कंपनी मालिक ने यह तक कह दिया कि इंडिया में इसी क्वालिटी के फर्नीचर मिलते हैं। पीड़िता के अनुसार, फर्नीचर के नाम पर सात लाख रुपये ठगे गए। इसके लिए प्रदर्शनी नहीं लगने पर भी नुकसान उठाना पड़ा।

 महिला और कंपनी मालिक के बीच 2017 में भी डील हुई थी, जो समय पर मिल गई थी। इसके बाद महिला ने 2021 में दूसरा ऑर्डर दिया, जो उसे नहीं मिला। ई-मेल के माध्यम से शिकायत आई थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - रामफल सिंह, थाना प्रभारी परतापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed