फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four BJP councilors won, rebel Sanjay Saini also won again, know who else hoisted the flag of victory

Meerut: भाजपा के चार पार्षद जीते, बागी हुए संजय सैनी ने फिर बाजी मारी, जानें और किसने लहराया जीत का परचम

Sun, 18 Jan 2026 10:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 Jan 2026 10:38 AM IST
सार

मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव का आयोजन बड़ी गहमागहमी के बीच किया गया। इसमें भाजपा के पंकज गोयल, निरंजन वाल्मीकी, रेशमा सोनकर और सतपाल मास्टर ने जीत दर्ज की। वहीं संजय सैनी की जीत से भाजपा की रणनीति पर सवालों के घेरे में है। 

विज्ञापन
Meerut: Four BJP councilors won, rebel Sanjay Saini also won again, know who else hoisted the flag of victory
चुनाव में जीते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के चार पार्षद पंकज गोयल, निरंजन वाल्मीकी, रेशमा सोनकर और सतपाल मास्टर ने जीत हासिल की। वहीं, भाजपा से बागी हुए पार्षद संजय सैनी ने फिर बाजी मार ली, उन्हें 18 सर्वाधिक वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी अजय चंद्रा हार गए। विपक्ष पार्षदों को भी झटका लगा। वह चुनाव में सिर्फ एक प्रत्याशी पार्षद कहकशां जिशान को मैदान में उतार पाए। हालांकि उन्होंने 15 वोट पाकर जीत दर्ज की। भाजपा के घोषित प्रत्याशी की हार और बागी हुए पार्षद संजय सैनी के जीतने से भाजपा की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

 

शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में निगम के जोनल पार्क में कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, रफीक अंसारी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज और 89 पार्षदों ने मतदान किया। चुनाव में भाजपा ने पार्षद पंकज गोयल, अजय गुप्ता उर्फ चंद्रा व तीन अनुसूचित जाति के निरंजन बाल्मीकी, रेशमा सोनकर व सतपाल को चुनाव मैदान में उतारा। विपक्ष ने सिर्फ सपा नेता शाहिद अब्बासी की पुत्रवधू पार्षद कहकशां जिशान को प्रत्याशी बनाया। छह सदस्य के पद पर सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। दोपहर 2:00 बजे मतदान शुरू कराया गया। शाम चार बजे मतदान के बाद मतगणना हुई। एक वोट निरस्त हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 95 वोट में से प्रथम वरियता में संजय सैनी को 18, कहकशां को 15, निरंजन वाल्मीकी को 14, पंकज गोयल को 14 और रेशमा सोनकर को वोट मिलने पर जीत की घोषणा कर दी हैं। द्वितीय वरियता में भाजपा प्रत्याशी सतपाल को 12 वोट और अजय चंद्रा को कुल 9 वोट ही मिल पाए। इसमें सतपाल जीत गए। भाजपा के चार पार्षद जीत गए और विपक्ष का एक पार्षद ही कार्यकारिणी चुनाव में जीत पाया हैं। भाजपा से बागी हुए पार्षद संजय सैनी ने भाजपा और विपक्ष में सेंधमारी कर पटखनी देते हुए जीत हासिल कर ली है। चुनाव अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया है कि प्रत्याशी के सामने पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, लेकिन निगम की बेहतर व्यवस्था के चलते चुनाव संपन्न हो गया।
 
विज्ञापन

17 नवंबर को बखेड़ा होने पर चुनाव हुआ स्थगित
निगम की कार्यकारिणी का चुनाव 17 नवंबर को शास्त्रीनगर बी ब्लॉक में हुआ। भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव में प्रत्याशी न बनाने पर वार्ड-50 के भाजपा के ही पार्षद संजय सैनी ने नामांकन भर दिया। इस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के निर्देश पर महानगर महामंत्री महेश बाली ने संजय सैनी को पार्टी से निलंबित करने का पत्र जारी कर दिया। चुनाव हुआ तो संजय ने 13 वोट पाकर बढ़त बना ली और भाजपा के घोषित पार्षद को कुल 12 वोट ही मिल पाए। चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्था में अनियमितता के आरोप लगाकर राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हंगामा कर दिया था। चुनाव स्थगित हो गया। दो महीने से इस चुनाव को कराने के लिए माथापच्ची हो रही थी। संजय को कई बार मनाने का प्रयास भी हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। छह बार चुनाव कराने की तारीख तय हुई और हर बार टली। सातवीं बार तारीख तय करके चुनाव कराया गया है।
 

भाजपा के दो पार्षदों ने क्रॉस वोट डाली
भाजपा ने अबकी बार अपने पार्षदों को नंबर डालकर एक पर्ची दी। प्रथम वरियता पर पहला प्रत्याशी और दूसरी वरियता पर दूसरा प्रत्याशी का नाम लिखा था। इस पर एक और दो लिखकर मतदान पेटी में डालना था। दक्षिण विधानसभा में भाजपा के 15 में से दो पार्षदों ने क्रॉस वोट (दल विरोधी मतदान करना) की है। पार्टी के खिलाफ विपक्ष दल को वोट डालने वाले भाजपा के कौन दो पार्षद है। इसका पता लगाने में भाजपा नेता लग गए हैं।
 

क्या होता कार्यकारिणी चुनाव
निगम की कार्यकारिणी मिनी कैबिनेट की तरह मानी जाती है। महानगर में विकास कार्य या फिर किसी प्रस्ताव को पास कराने के लिए कार्यकारिणी में पास कराना अनिवार्य होता है। निगम की कार्यकारिणी चुनाव में 12 सदस्य होते हैं। इनमें से एक सदस्य को उपाध्यक्ष बनाया जाता। महापौर के 5 साल के कार्यकाल में चार बार कार्यकारिणी चुनाव होता हैं। महापौर की अध्यक्षता में पर्ची निकालकर छह सदस्य कार्यकारिणी से बाहर होते और फिर चुनाव कराया जाता। बाकी छह सदस्य दूसरी साल में खुद ही समय पूरा हो जाता है। दूसरी साल में भाजपा के चार व विपक्ष के दो पार्षद कार्यकारिणी से बाहर हुए थे।
 

अनुसूचित जाति के पार्षदों को मिली तवज्जो
महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी का कहना है कि भाजपा सभी धर्म और जाति को देखते हुए प्रत्याशी बनाती है। कार्यकारिणी चुनाव में अनुसूचित जाति के तीन पार्षद निरंजन बाल्मीकी, रेशमा सोनकर और सतपाल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और जीत भी दिलाई। पिछली बार चुनाव में निगम की अव्यवस्था और अनियमितता होने का विरोध कर चुनाव स्थगित हुआ था। भाजपा के चार पार्षदों ने चुनाव जीता हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराया गया हैं। जिन दो पार्षदों ने क्रॉस वोट की है। इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई भी कराई जाएगी।

मुस्तैद रही पुलिस, नगर आयुक्त भी रहे
पार्षद संजय सैनी के नामांकन पत्र जमा करते ही मतदान केंद्र पर गहमागहमी का माहौल बना गया। भाजपा के नेता और कई पार्षदों ने संजय सैनी से दूरी बनाकर रखी है। इससे पहले वहां पर हंगामा होता कि पुलिस भी मुस्तैद हो गई। मतदान कक्ष में प्रत्याशी के अलावा दूसरे व्यक्ति को पुलिस और चुनाव अधिकारी ने नहीं आने दिया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार भी चुनाव प्रक्रिया से पहले शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक मतदान स्थल पर पहुंच गए। नगर आयुक्त ने निगम द्वारा बनाई व्यवस्था को देखा व फिर जोनल पार्क में ही कुर्सी डालकर अपने कार्यालय का काम शाम तक करते रहे। चुनाव के समापन तक नगर आयुक्त मतदान केंद्र पर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed