{"_id":"6aa62df8aad472049404ef44","slug":"meerut-four-arrested-for-dacoity-at-haji-yaqub-qureshi-s-factory-one-injured-after-being-shot-in-the-leg-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी में डकैती डालने वाले चार गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी में डकैती डालने वाले चार गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Sun, 13 Sep 2026 10:30 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:30 AM IST
सार
अलफहीम मीटेक्स में 4 मई की रात बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 एल्युमिनियम प्लेट, एक टाटा कैंटर, एक पिकअप और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ रोड पर स्थित पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटेक्स में डकैती डालने वाले चार आरोपियों को लोहियानगर पुलिस ने चिन्दौड़ी पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सरगना गुलावठी बुलंदशहर निवासी सलीम पहलवान के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों से 30 एल्युमिनियम प्लेट, एक टाटा कैंटर, एक पिकअप और तमंचा बरामद किया है। घायल सलीम पहलवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 4 मई की रात बदमाश अलफहीम मीटेक्स में घुसे और गार्ड को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर गार्डों के साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने फैक्टरी से दो फ्रीजर की 30 एल्युमिनियम प्लेट लूट ली थीं। इस मामले में थाना लोहियानगर पर सुपरवाइजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस ने चिन्दौड़ी पुलिया के पास पिकअप और टाटा कैंटर सवार बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सलीम पहलवान के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से ग्राम बहलई बुलंदशहर निवासी अजय, विजयनगर गाजियाबाद निवासी कलीम और सुदामापुरी गाजियाबाद निवासी आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने 15 अगस्त की रात तान्या फैक्टरी में भी डकैती की बात स्वीकार की। एसपी सिटी ने बताया कि ये चारों बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिन पर कई लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।