फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former minister Kiranpal Singh passed away, had become MLA five times from Agautha seat

Meerut: पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का निधन, बुलंदशहर की अगौता सीट से पांच बार बने थे विधायक

Mon, 21 Oct 2024 02:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का मेरठ के अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 

विज्ञापन
Meerut: Former minister Kiranpal Singh passed away, had become MLA five times from Agautha seat
किरणपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कद्दावर जाट नेता व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री किरणपाल सिंह का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। मेरठ के एक अस्पताल में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोफेसर किरण पाल सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल में सचिव थे।
विज्ञापन

 

उन्होंने 2021 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया था। वो 2020 में सपा छोड़ कर भाजपा में आए  थे। बुलंदशहर की अगौता सीट से पांच बार विधायक बने। किरणपाल सिंह कभी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। समाजवादी सरकार में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें बेसिक शिक्षा मंत्री बनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंदोलन की उपज और चौधरी चरण सिंह के कट्टर अनुयायी प्रोफेसर किरणपाल सिंह 1980 में पहली बार अगौता विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इस सीट से वह पांच पर विधायक चुने गए। किरण पाल सिंह मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। 
 
विज्ञापन

किरणपाल का नाम साल 2006 के सबसे चर्चित कविता हत्याकांड में भी सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने किरणपाल सिंह से पूछताछ भी की थी। कविता कांड ने यूपी में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था और प्रदेश के खाद्य संसाधन मंत्री बाबू लाल को इस्तीफा देना पड़ा था।

किरणपाल के पार्थिव शरीर का बुलंदशहर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी विमला हैं। बड़ी बेटी वासु चौधरी जज हैं और छोटी बेटी शुभम चौधरी डॉक्टर हैं। कांग्रेस, सपा, रालोद, भाजपा, बसपा, आम आदमी पार्टी समेत सभी दलों ने शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed