फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former army man and his family badly beaten, 15-20 attackers captured on camera, watch video

Meerut: पूर्व सैन्यकर्मी और उसके परिवार को बुरी तरह पीटा, कैमरे में कैद हुए 15-20 हमलावर, देखें वीडियो

Sun, 29 Jun 2025 01:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर परिवार को बुरी तरह डंडों, लात-घूंसों से पीट रहे हैं। उनके घर की बेटियां बचाने की नाकाम कोशिश कर रही हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Former army man and his family badly beaten, 15-20 attackers captured on camera, watch video
मारपीट करते हमलावर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पीछे सुरेंद्र एंक्लेव कॉलोनी में पूर्व सैन्यकर्मी संदीप कुमार के परिवार पर लोहे की रॉड व लाठी- डंडों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में पिता- पुत्र चोट लगने से घायल हो गए। पीड़ित ने हमलावरों पर दो चेन व एक मोबाइल लूट का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

खतौली के रायपुर नंगली गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में पत्नी वर्षा देवी, बेटे भानू प्रताप, दो बेटियों संग सुरेंद्र एंक्लेव कालोनी में रह रहे हैं। पूर्व सैन्य कर्मी ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मकान के सामने शुक्रवार रात गणपति विहार कालोनी निवासी कृष व एक अन्य कार से स्टंट कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैन्यकर्मी के परिवार ने विरोध जताया था। जिसको लेकर आरोपियों की पीड़ित परिवार से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि लोहे की रॉड व लाठी डंडों से पीड़ित परिवार पर हमला किया। पिता- पुत्र चोट लगने से लहूलुहान हो गए। 
 
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनुज, कृष, लकी, अक्कू पंडित, केके और 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगी हुई है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed