फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: For land and money, brother-in-law killed model Vivek, first made him drink alcohol, then shot him

Meerut: जमीन और पैसे के लिए जीजा ने उतारा मॉडल विवेक को मौत के घाट, पहले शराब पिलाई, फिर मार दी गोली

Sun, 25 Aug 2024 06:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

मॉडल विवेक साहू की हत्या उसी के जीजा ने गोली मारकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: For land and money, brother-in-law killed model Vivek, first made him drink alcohol, then shot him
मॉडल विवेक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल विवेक साहू (35) की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्याकांड को किसी गैर ने नहीं, बल्कि विवेक के जीजा छठी वाहिनी पीएसी में चालक तनुज कुमार ने अंजाम दिया था। विवेक को शराब पिलाने के बाद वह उसे कार से दुल्हैड़ा ले गया। वहां पर पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। पल्लवपुरम पुलिस ने तनुज को गिरफ्तार कर रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

 

मूल रूप से कुसैड़ी गांव निवासी विवेक साहू कंकरखेड़ा की डिफेंस एन्कलेव कालोनी में मां मिथलेश, बहन प्रीति और जीजा तनुज के साथ रहता था। दूसरी बहन प्रिया मुजफ्फरनगर में ससुराल में रह रही है। विवेक के पिता का देहांत हो चुका था। वह गुड़गांव में मॉडलिंग करता था। कुछ दिन पहले विवेक मेरठ ही आ गया था। 20 अगस्त की शाम को वह घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।

21 अगस्त की सुबह विवेक का गोली लगा शव दुल्हैड़ा रोड पर मिला था। दोपहर को सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा फोटो डाले जाने के बाद उसके जीजा पीएसी में चालक तनुज ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की थी। इस मामले में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले के खुलासे के लिए तीनों टीमों का गठन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बीघा जमीन बेचने का विरोध कर रहा था जीजा तनुज
रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की सीडीआर और बीटीएस मिलान से विवेक का जीजा तनुज कुमार संदेह के घेरे में आ गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कूबुल कर लिया। 

विवेक माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता की मौत के बाद मां के नाम पर 60 बीघा जमीन थी। विवेक ने इसमें से 40 बीघा जमीन बेच दी थी। विवेक को इसके करीब दो करोड़ रुपये मिले थे। 15 लाख रुपये जीजा तनुज ने विवेक से उधार लिए थे। विवेक अब तनुज से अपने पैसे मांग रहा था। इसके अलावा मां के नाम बची 18 बीघा जमीन भी विवेक किसी को बेचने वाला था। इसकी जानकारी तनुज को हुई तो उसने विवेक की हत्या की प्लानिंग कर ली।
 
विज्ञापन

हत्या वाले दिन ड्यूटी पर गया छठी वाहिनी पीएसी
तयशुदा प्लानिंग के तहत तनुज कुमार 20 अगस्त की शाम 17.39 बजे घर से अपनी प्राइवेट गाड़ी से ड्यूटी के लिए निकला। 17.52 बजे से 18.51 तक ड्यूटी की। इसके बाद 19.00 बजे छठी वाहिनी पीएसी से निकल गया। पत्नी प्रीति को फोन कर पूछा कि विवेक कहां है। उसने बताया कि वह पैदल हाईवे की तरफ गया है। इसके बाद 19.45 तक उसने हाईवे पर साले विवेक के आने का इंतजार किया। विवेक घर से 19.42 बजे पैदल निकला था। हाईवे पर आठ बजे उसकी जीजा से मुलाकात हुई। तनुज ने उसे गाड़ी में बिठा लिया और परतापुर की साइड चल दिया। तनुज के पास गाड़ी में शराब की बोतल रखी थी। दोनों ने शराब पी।
 

लघुशंका के बहाने कार से उतरे और पीछे से मार दी गोली
नशा होने पर तनुज ने कार सिवाया टोल की तरफ मोड़ दी। जमीन बेचने को लेकर रास्ते में दोनों की कहासुनी भी हुई। तनुज तयशुदा प्लानिंग के तहत विवेक को दुल्हैड़ा रजबहे की तरफ ले गया। आगे जाकर उसने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोकी। विवेक भी उतर गया। विवेक जब पेशाब करने लगा तो तनुज ने 315 बोर के तमंचे से कमर में गोली मार दी। शव को वहीं छोड़कर तमंचे को ईख के खेत में फेंककर रात को सवा 12 बजे फिर से छठी वाहिनी पीएसी पहुंच गया। फिर पत्नी प्रीति को फोन किया। रात को 12:25 पर घर पहुंच गया। वहां दिखावे के लिए परिवार वालों और दोस्तों से बात करके विवेक के बारे में पूछने लगा। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा, दो मोबाइल और वैगनआर कार बरामद कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed