{"_id":"675723108c61c5b8800e954b","slug":"meerut-first-the-rapid-will-run-till-anand-vihar-then-it-will-run-till-shatabdi-nagar-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पहले आनंद विहार तक चलेगी रैपिड, फिर शताब्दीनगर तक दौड़ेगी, जानें कितने मिनट में पहुंचेगी साहिबाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पहले आनंद विहार तक चलेगी रैपिड, फिर शताब्दीनगर तक दौड़ेगी, जानें कितने मिनट में पहुंचेगी साहिबाबाद
Mon, 09 Dec 2024 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:34 PM IST
सार
मेरठ साउथ से नमो भारत का अगला पड़ाव शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। शताब्दीनगर तक मेट्रो रूट तैयार हो गया है।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नमो भारत रैपिड ट्रेन जल्द ही शहर में दस्तक देगी। आनंद विहार तक ये चलने वाली है। इसके लिए ट्रायल लगातार चल रहा है। ट्रायल में जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। दिल्ली तक ट्रेन का संचालन अब प्राथमिकता में है। वहां तक काम पूरा होने के बाद मेरठ के शताब्दीनगर (संजय वन) तक संचालन होगा। ब्रह्मपुरी स्टेशन (टीपीनगर-माधवपुरम चौराहा) तक ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) वायर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन
मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के बाद ट्रेन संचालन संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी ओर दिल्ली की ओर भी नमो भारत का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है। इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे। ओएचई का काम ब्रह्मपुरी तक अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आनंद विहार तक नमो भारत का संचालन नए साल से शुरू हो जाएगा।
40 मिनट में पहुंचेंगे साहिबाबाद
मेरठ साउथ स्टेशन मेरठ का पहला स्टेशन है, जिसके आसपास मोहिउद्दीनपुर, भूड़बराल, बहादुरपुर, अमीनगर, छज्जूपुर, खरखौदा, कादराबाद आदि क्षेत्र आते हैं। इस स्टेशन के शुरू होने से इन यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो गई है। मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्री लगभग 40 मिनट में साहिबाबाद पहुंच सकेंगे। आरआरटीएस ट्रेनों के अलावा, यह स्टेशन मेरठ क्षेत्र के लिए स्थानीय मेट्रो सेवाएं भी प्रदान करेगा। स्टेशन में तीन प्लेटफॉर्म पर तीन ट्रैक हैं - दो नमो भारत ट्रेनों के लिए और एक मेट्रो सेवाओं के लिए। वहीं शताब्दीनगर तक संचालन के बाद महज 38 से 40 मिनट में ही साहिबाबाद पहुंचा जा सकेगा।