फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fire broke out after an explosion in the AC of NIC building located in Collectorate, brought under con

Meerut: कलक्ट्रेट स्थित NIC बिल्डिंग के एसी में धमाके के बाद लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 05 Apr 2025 04:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Apr 2025 04:26 PM IST
सार

मेरठ कलक्ट्रेट परिसर में आज सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एनआईसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एसी में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

विज्ञापन
Meerut: Fire broke out after an explosion in the AC of NIC building located in Collectorate, brought under con
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एनआईसी बिल्डिंग के द्वितीय तल पर आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है हालांकि कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले हैं। आग लगने की वजह स्प्लिट एसी में हुआ धमाका बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी की बिल्डिंग में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस लाइन परिसर से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की मशक्कत में जुट गई। आग बिल्डिंग के द्वितीय तल पर बने हाल में लगी थी जिसमें प्रथम तल तक घना काला धुआं फैल चुका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा फैसला: गुदड़ी बाजार हत्याकांड के आखिरी आरोपी को भी उम्रकैद, बेहद खाैफनाक थी मेरठ की ये वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों के लिए हाल में घुसना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद ब्रीदिंग ऑपरेटर सेट मंगा कर कर्मचारी हाल में घुसे और आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक हाल में काफी नुकसान हो चुका था।

आग की सूचना पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। आग में मुख्य रूप से एक स्प्लिट एसी जला है। माना जा रहा है कि उसी के द्वारा शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है।  

चर्चा है कि आग के दौरान कुछ लोगों ने एक धमाका भी सुना था। संभव है कि स्प्लिट एसी की यूनिट में यह धमाका हुआ और आग लग गई। हालांकि समय पर सूचना मिलने के कारण दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed